{"_id":"592ef2b94f1c1bac0dbdb2c1","slug":"five-for-re-checking-apply-till-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"री-चेकिंग के लिए पांच जून तक कर दें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
री-चेकिंग के लिए पांच जून तक कर दें आवेदन
बरेली।
Updated Thu, 01 Jun 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
Five for re-checking Apply till June
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बारहवीं का परिणाम आ चुका है। जिन छात्रों को लगता है कि उनको उम्मीदों से बहुत कम अंक मिले हैं तो वह अपनी कॉपी की री-चेकिंग करा सकते हैं। इसके लिए उनको पांच जून तक सीबीएसई की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसकी फीस पांच सौ रुपये निर्धारित की गई है। छह जून तक ऑफलाइन भी आवेदन किए जा सकते हैं। सीबीएसई ने इसका नोटिस जारी कर दिया है।
मार्कशीट वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। अगर कोई बदलाव नहीं है तो छात्र को कोई भी पत्र नहीं भेजा जाएगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि आवेदन के बाद सीबीएसई की वेबसाइट पर स्टेटस देखते रहें। अगर छात्र री-चेकिंग से संतुष्ट नहीं है और वह अपनी कॉपी फोटोकॉपी लेना चाहता है तो वह पंद्रह जून तक प्रति विषय सात सौ रुपये फीस देकर आवेदन कर सकता है। इस बार सीबीएसई ने पुनर्मूल्यांकन की व्यवस्था समाप्त कर दी है।