फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five Dak Kanwariyas, including two children, injured in a collision between motorcycles.

Bareilly News: बाइकों की टक्कर में दो मासूम समेत पांच डाक कांवड़िये घायल

Tue, 11 Aug 2026 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 11 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Five Dak Kanwariyas, including two children, injured in a collision between motorcycles.
भमोरा। बरेली-बदायूं मार्ग पर नकटपुर मोड़ के पास सोमवार को दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें डाक कांवड़ ले जा रहा दंपती, उनके दो बच्चे और दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। सूचना पर गई पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजकर क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बरेली के गणेशनगर, सुभाषनगर निवासी विक्की, पत्नी ज्योति, बेटी वंशिका (4) और बेटा शिव (6) बाइक से कछला घाट से डाक कांवड़ लेकर लौट रहे थे। नकटपुर मोड़ के पास पीछे आ रही बाइक की टक्कर लग गई। दुर्घटना में दंपती और दोनों मासूमों के अलावा दूसरी बाइक सवार भमोरा के नौगांव निवासी अवनेश भी घायल हो गए।
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना में युवक घायल
गांव चकरपुर के वीरेंद्र बाइक से देवचरा से घर लौट रहे थे। इस दौरान बरेली की ओर से आ रही कार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर गई पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन,
दुर्घटना में कांवड़ यात्रियों व अन्य के घायल होने की सूचना पर गई पुलिस ने घायलों को बरेली के अस्पताल भेजा है। उनका उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed