{"_id":"5f5fb5758ebc3e56667ec271","slug":"five-clerck-of-dpro-find-corona-symptoms-bareilly-news-bly4198325129","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीआरओ दफ्तर के पांच बाबुओं में कोरोना लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीआरओ दफ्तर के पांच बाबुओं में कोरोना लक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। विकास भवन में डीपीआरओ दफ्तर के पांच बाबुओं को कोरोना के लक्षण दिखाई देने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। कई बाबु खांसी-जुकाम से पीड़ित थे। इस वजह से ये कार्यालय भी नहीं आ रहे थे। सोमवार को डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की टीम बुलाकर पूरे स्टाफ की जांच कराई।
विकास भवन में कोरोना से आए दिन कर्मचारियों के संक्रमित होने के केस सामने आ रहे हैं। डीपीआरओ कार्यालय में भी पांच बाबुओं की तबियत कई दिनों से खराब चल रही है। उनके सांस लेने में दिक्कत के साथ सर्दी व खांसी भी है। ऐसे में उन्हें कोरोना होने की आशंका के चलते सोमवार को डीपीआरओ ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर पूरे स्टाफ को चेक कराया है। इस के साथ पूरे कार्यालय को भी सैनिटाइज कराया गया है। उनका कहना है कि कोरोना के खतरे को देखते हुए बचाव जरूरी है। कर्मचारियों की रिपोर्ट मंगलवार को आ जाएगी। कुछ दिन पहले विकास भवन में डीपीआरओ कार्यालय के सामने डीएसटीओ कार्यालय के कुछ कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले थे।