{"_id":"65bfc08c68e7903a2d0cb1b7","slug":"five-accused-arrested-for-stealing-copper-wires-from-transformer-factory-in-chinhat-lucknow-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बरेली के बदमाशों ने की थी लखनऊ में डकैती, ट्रांसफार्मर फैक्टरी से गायब किए तांबे के तार; पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बरेली के बदमाशों ने की थी लखनऊ में डकैती, ट्रांसफार्मर फैक्टरी से गायब किए तांबे के तार; पांच गिरफ्तार
Sun, 04 Feb 2024 10:22 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:22 PM IST
सार
लखनऊ के चिनहट में ट्रांसफार्मर फैक्टरी से 80 लाख के तांबे के तार चोरी हुए थे। बताया जा रहा है कि इन्हें बरेली के आरोपियों ने चोरी किए गए। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर थाना
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के चिनहट में ट्रांसफार्मर फैक्टरी से 80 लाख के तांबे के तार की डकैती के तार बरेली से जुड़े हैं। तीन दिन से लखनऊ पुलिस ने बिथरी थाना क्षेत्र में डेरा डाल रखा था। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी की रात लखनऊ के चिनहट में स्थित ट्रांसफार्मर फैक्टरी में 10-12 नकाबपोश बदमाश दीवार कूदकर अंदर घुस गए थे। वहां मौजूद पांच कर्मचारियों को हथियारों के बल पर बंधक बनाया था। फिर, ट्रांसफार्मर रिफिलिंग के लिए आए 6,500 किलो तार को ट्रक में लादकर ले गए थे। पुलिस को फुटेज से पता चला कि ट्रक बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र के गांव नरियावल का है।
विज्ञापन
यह पता चलने पर तीन दिन पहले लखनऊ पुलिस बिथरी थाने आ गई। यहां स्थानीय पुलिस की मदद से डकैती में इस्तेमाल किए गए ट्रक को बरामद कर लिया। बाद में अलग-अलग जगह छापा मारकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सूत्र बताते हैं कि पुलिस को यह पता नहीं चल पा रहा है कि तार को कहां बेचा या रखा गया है। इसलिए पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगी है। पुलिस लखनऊ जाकर घटना का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन