फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   First said hello uncle, then snatched away two rings

Bareilly News: पहले नमस्ते अंकल कहा, फिर दो अंगूठी उतरवा ले गए उचक्के

Thu, 25 May 2023 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
First said hello uncle, then snatched away two rings
बरेली। कोतवाली क्षेत्र में रामपुर गार्डन निवासी सुरेशचंद्र शर्मा से बाइक सवार दो युवक उनसे दो अंगूठियां उतरवा ले गए। युवकों ने पहले उनसे अंकलजी नमस्ते कहा, फिर अंगूठियों के बारे में पूछा और देखने के बहाने अंगूठियां उतरवाकर रफूचक्कर हो गए। मामले में रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन

रेलवे से सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक सुरेशचंद्र शर्मा गांधी उद्यान में टहलने गए थे। लौटने समय प्रभा सिनेमा के सामने वाली गली में उन्हें बाइक सवार दो युवक मिले। दोनों ने उन्हें नमस्ते कहा और उनकी दो अंगूठियां देखने के बहाने उतरवा लीं। उन्हें बातों में लगाकर दोनों पलक झपकते ही भाग गए। सुरेश ने बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

------

बुजुर्ग का पर्स उड़ाया, सीसीटीवी में कैद हुआ उचक्का
कोतवाली क्षेत्र के गली नबावान में दवा खरीदने गए बुजुर्ग का उचक्कों ने पर्स पार कर दिया। इज्जतनगर की विष्णुधाम कॉलोनी निवासी ओमकार सिंह वरिष्ठ नागरिक हैं। उनकी पत्नी दिल की मरीज हैं। सोमवार को ओमकार गली नबावान में दवा लेने गए थे। तभी किसी ने उनका पर्स उड़ा दिया। पास लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। फुटेज में एक लड़का ओमकार का पर्स उनकी जेब से निकालते हुए दिख रहा है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed