{"_id":"5f4fed478ebc3e53ae234234","slug":"first-merit-list-released-for-admission-in-graduate-classes-in-bareilly-college-bareilly-news-bly418415684","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की पहली मेरिट सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की पहली मेरिट सूची जारी
विज्ञापन
बरेली कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन प्रवेश के लिए गुरुवार सुबह दस बजे खुल जाएगी वेबसाइट
विज्ञापन
बरेली। स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए बरेली कॉलेज ने बुधवार देर शाम पहली मेरिट सूची जारी कर दी। चयनित छात्रों को व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना भेजी जा रही है। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार दाखिले और फीस जमा करने की प्रक्रिया तीन सितंबर से ऑनलाइन शुरू होगी। इसके लिए कॉलेज की वेबसाइट सुबह 10 बजे खुल जाएगी। छात्र-छात्राओं को तीन दिन यानी पांच सितंबर तक प्रवेश लेना होगा।
बरेली कॉलेज में स्नातक की 4480 सीटों के सापेक्ष ओपन केटेगरी के छात्र-छात्राओं के लिए अभी 1762 सीटों पर प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी की गई है। इन्हें ऑनलाइन प्रवेश के लिए तीन से पांच सितंबर तक का समय दिया गया है। छह सितंबर को ओपन केटेगरी की दूसरी सूची जारी होगी। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को भी प्रवेश के लिए तीन दिन का वक्त दिया जाएगा। अंतिम चरण में आरक्षित वर्ग यानी ओबीसी, एससी-एसटी के प्रवेशार्थियों की सूची जारी होगी। ओपन वर्ग में भी आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाएगा।
बीकॉम 98.20 से 69.31 परसेंटाइल तक 414
बीएससी मैथ 95.80 से 78.40 परसेंटाइल तक 338
बीएससी बायोलॉजी 96.20 से 76.55 परसेंटाइल तक 284
बीए 100.80 से 70.76 परसेंटाइल तक 726

स्नातक प्रथम वर्ष के लिए ओपन केटेगरी के लिए कक्षावार जारी मेरिट
क्लास मेरिट सीटेंबीकॉम 98.20 से 69.31 परसेंटाइल तक 414
बीएससी मैथ 95.80 से 78.40 परसेंटाइल तक 338
बीएससी बायोलॉजी 96.20 से 76.55 परसेंटाइल तक 284
बीए 100.80 से 70.76 परसेंटाइल तक 726
बरेली कॉलेज में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। सभी छात्र-छात्राएं समय से ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरा करें। - डॉ. राजीव मेहरोत्रा, प्रवेश समन्वयक, बरेली कॉलेज
विज्ञापन विज्ञापन