फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   First flight coming from Mumbai to Bareilly will be warmly welcomed

मुंबई से बरेली आने वाले पहली फ्लाइट का होगा जोरदार स्वागत

Sat, 07 Aug 2021 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
First flight coming from Mumbai to Bareilly will be warmly welcomed
demo photo - फोटो : अमर उजाला।

अब तक 180 यात्रियों ने कराई ऑनलाइन बुकिंग, एयरपोर्ट पर काउंटर खुलने का भी इंतजार
विज्ञापन

12 अगस्त को शुरू होगी मुंबई से बरेली और बरेली से मुंबई की हवाई यात्रा

बरेली। बरेली एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान शुरू होने में अब चंद दिन ही शेष रह गए हैं। इंडिगो के अफसरों के मुताबिक बरेली से मुंबई और बंगलूरू के लिए 180 यात्री ऑनलाइन बुकिंग करा चुके हैं। 12 अगस्त को मुंबई से बरेली के लिए पहली उड़ान होगी जिसके स्वागत के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं।

बरेली एयरपोर्ट से मुंबई और बंगलूरू के लिए हवाई सेवा प्रदाता कंपनी इंडिगो के प्रतिनिधि ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में डीएम नितीश कुमार से मुलाकात कर अब तक मुंबई-बरेली-मुंबई और बंगलुरू-बरेली-बंगलूरू के लिए 180 सीटें बुक होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को मुंबई से पहली फ्लाइट बरेली पहुंचेगी। इस मौके पर बरेली एयरपोर्ट पर समारोह आयोजित किया जाएगा। एयरपोर्ट के प्रवेश और निकास द्वार को फूलों से सजाया जाएगा। सभी यात्रियों को भी फूल देकर उनका स्वागत किया जाएगा। उन्होंने लखनऊ की उड़ान शुरू करने के लिए मुख्यालय से पत्राचार होने की भी जानकारी दी। बुकिंग के लिए ऑफलाइन काउंटर जल्द खोले जाने के बारे में भी चर्चा हुई। बताया गया कि काउंटर खोलने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही लोग ऑफलाइन फ्लाइट टिकट बुक करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed