{"_id":"5e802f7b8ebc3e6fd817936f","slug":"first-corona-positive-case-reported-in-bareilly-district-of-up-family-under-isolation","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बरेली में कोरोना का पहला मरीज मिला, नोएडा की एक कंपनी में करता है काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बरेली में कोरोना का पहला मरीज मिला, नोएडा की एक कंपनी में करता है काम
Sun, 29 Mar 2020 10:47 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 29 Mar 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। जिले के सुभाष नगर निवासी एक युवक को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। रविवार सुबह आई रिपोर्ट में युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक युवक 21 मार्च को नोएडा से बरेली आया था।
विज्ञापन
वह नोएडा में जिस कंपनी में काम करता है वहां पहले ही चार लोगों में कोरोना से संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बरेली आने पर 26 मार्च को युवक का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। रविवार सुबह करीब 4 बजे आई रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर युवक के पिता को अस्पताल बुलाया गया।
विज्ञापन
रिपोर्ट की जानकारी देने के बाद युवक और उसके परिजनों को एक निजी अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।