{"_id":"602a7f038ebc3ee94a2b53cd","slug":"first-case-of-bird-flu-found-in-badaun-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में सामने आया बर्ड फ्लू का पहला मामला, सभी तरह के मांस की बिक्री पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में सामने आया बर्ड फ्लू का पहला मामला, सभी तरह के मांस की बिक्री पर रोक
Mon, 15 Feb 2021 07:32 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 15 Feb 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बदायूं के दातागंज और बिल्सी इलाके में मुर्गों में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) इसकी पुष्टि हुई है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने एक किमी के दायरे में संक्रमित जोन और दस किमी के दायरे में सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है। वहीं मुर्गे के मीट पर पाबंदी लगा दी है।
चार और पांच फरवरी को पशुपालन विभाग ने दातागंज के चिंजरी और सैंजनी गांव से गंगामैना/गलगलिया के 12 सैंपल लेकर जांच को आईवीआरआई बरेली भेजे थे। उसी दिन बिल्सी के मोहल्ला नंबर तीन से एक मीट की दुकान से मुर्गों के छह सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। सोमवार को सभी 18 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पशुपालन विभाग, राजस्व विभाग, नगर पालिका के कर्मचारी और पुलिस को अलर्ट कर दिया है। उन्होंने सैंजनी, चिंजरी और बिल्सी के मोहल्ला नंबर तीन इलाके के एक किमी के दायरे को संक्रमित जोन घोषित कर दिया है, जबकि दस किमी के दायरे में सर्विलांस जोन बना दिया है।
विज्ञापन
इन इलाकों में संबंधित विभागों के कर्मचारियों की टीम गठित कर लगा दी गई है। उन्हें आदेश दिया है कि वह घर-घर जाकर सर्वें करें। पालतू पक्षियों, मुर्गा-मुर्गी लाने, ले जाने और उनके मीट पर पाबंदी लगा दी गई है।

पिछले दिनों दातागंज और बिल्सी इलाके से सैंपल जांच को आईवीआरआई भेजे गए थे, जो पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे संबंधित इलाकों को एक किमी के दायरे में संक्रमित और दस किमी के इलाके को सर्विलांस जोन बना दिया गया है। इन इलाकों में मुर्गे के मीट पर पाबंदी लगाई गई है। - कुमार प्रशांत, डीएम