फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   firing in temple during pooja

हरि मंदिर में की ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग, कई व्यापारी पुलिस कार्रवाई की जद में

Thu, 06 Oct 2022 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 02:36 AM IST
सार

हालांकि थाना बारादरी में फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है लेकिन इस बीच वायरल हुए एक वीडियो में फायरिंग करते लोगों के चेहरे साफ होने के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही एफआईआर में नामों का खुलासा कर दिया जाएगा।मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज विनय कुमार की ओर से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कुछ लोगों ने पुलिस चौकी पर इसकी जानकारी दी तो वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले लोग वहां से जा चुके थे।पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि कुछ लोगों ने शस्त्र पूजन के बाद मंदिर परिसर में ही खड़े होकर फायरिंग की थी। हालांकि वायरल वीडियो में पिस्टल, दोनाली बंदूक समेत कई असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग होती दिख रही है।मेयर उमेश गौतम भी मौजूद थे शस्त्र पूजन के दौरानहरि मंदिर में जिस शस्त्र पूजन कार्यक्रम के दौरान असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, उस कार्यक्रम में मेयर उमेश गौतम भी मौजूद थे।

विज्ञापन
firing in temple during pooja

विस्तार

बरेली। मॉडल टाउन के हरि मंदिर में शस्त्र पूजन के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद शहर के कई प्रमुख व्यापारी पुलिस कार्रवाई की जद में आ गए हैं। हालांकि थाना बारादरी में फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है लेकिन इस बीच वायरल हुए एक वीडियो में फायरिंग करते लोगों के चेहरे साफ होने के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही एफआईआर में नामों का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज विनय कुमार की ओर से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया है कि मॉडल टाउन पुलिस चौकी के पीछे हरि मंदिर में कुछ लोगों ने मंगलवार को दशहरा पर शस्त्र पूजन किया था। शस्त्र पूजन करने के बाद इसमें शामिल लोगों ने मंदिर परिसर में ही जमकर फायरिंग की। कुछ लोगों ने पुलिस चौकी पर इसकी जानकारी दी तो वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले लोग वहां से जा चुके थे।
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि कुछ लोगों ने शस्त्र पूजन के बाद मंदिर परिसर में ही खड़े होकर फायरिंग की थी। थाना बारादरी में इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई लेकिन इसी दौरान एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें मंदिर में फायरिंग करने वाले लोगों की पहचान भी साफ हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में कई प्रमुख व्यापारी मंदिर में फायरिंग करते दिख रहे हैं। इनमें विशाल मेहरोत्रा, मनोज अरोरा समेत कई बड़े व्यापारी शामिल हैं। एक भाजपा नेता भी वीडियो में दिख रहे हैं, हालांकि फायरिंग करने के बजाय वह मंदिर में एक तरफ खड़े दिखाई दे रहे हैं। पुलिस की ओर से लिखाई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि जांच में टेस्टिंग के लिए एक-एक फायर करने की बात पता चली है। हालांकि वायरल वीडियो में पिस्टल, दोनाली बंदूक समेत कई असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग होती दिख रही है।
मेयर उमेश गौतम भी मौजूद थे शस्त्र पूजन के दौरान
हरि मंदिर में जिस शस्त्र पूजन कार्यक्रम के दौरान असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, उस कार्यक्रम में मेयर उमेश गौतम भी मौजूद थे। हालांकि मेयर का कहना था कि वह आयोजकों के बुलावे पर बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में गए जरूर थे लेकिन उनके सामने फायरिंग नहीं हुई। संभवत: उनके लौटने के बाद फायरिंग की गई होगी।
मैं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुआ था और शस्त्र पूजन के बाद लौट आया था। जब तक मैं वहां मौजूद था, मेेरे सामने किसी ने फायरिंग नहीं की थी। - डॉ. उमेश गौतम, मेयर
मंदिर परिसर पूजन के लिए होता है और पूजन की ही अनुमति दी गई थी। कुछ लोगों ने शस्त्र पूजा के बाद अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जब तक उन्हें रोका गया तब तक कई राउंड फायरिंग हो चुकी थी। जो हुआ वह बेहद गलत हुआ है। भविष्य में ऐसा न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा। - रवि छाबड़ा, सचिव श्री हरि मंदिर प्रबंध कमेटी
- मंदिर परिसर के बाहर खुले मैदान में फायरिंग की गई थी। अनावश्यक किसी ने भी फायरिंग नहीं की। वे लोग जिनके असलहे लंबे समय से चले नहीं थे, उन्होंने बतौर टेस्टिंग एक-एक शॉट चलाया था। मंदिर परिसर में सभ्रांत लोग मौजूद थे, कोई गलत छवि का व्यक्ति नहीं था। - अश्वनी ओबराय, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंजाबी संगठन उत्तर प्रदेश

बारादरी थाना क्षेत्र के एक मंदिर के परिसर में फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था। इसका संज्ञान लेकर बारादरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वीडियो फुटेज के आधार पर फायरिंग करने वालों की शिनाख्त कर आगे कार्रवाई की जाएगी। - राहुल भाटी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed