फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Firing in hookah bar after dispute with female friend in Bareilly

Bareilly: कार में शराब पीने के दौरान महिला मित्र से हुई ऐसी बात, हुक्का बार में बवाल, युवक को लगी गोली

Sun, 05 Mar 2023 10:55 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Mar 2023 10:55 AM IST
सार

डीडीपुरम स्थित ब्रूबेरी रेस्टोरेंट के हुक्का बार में शनिवार रात को बवाल हो गया। फायरिंग भी हुई। एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Firing in hookah bar after dispute with female friend in Bareilly
इसी कार में शुरू हुआ था झगड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के डीडीपुरम स्थित ब्रूबेरी रेस्टोरेंट के हुक्का बार में शनिवार रात महिला दोस्त से विवाद में फायरिंग हो गई। किला का रहने वाला युवक गौतम यादव पीठ में गोली लगने से घायल हो गया। जिला अस्पताल में हालत गंभीर बताए जाने पर परिजन कर्मचारीनगर के एक निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है। तमंचा बरामद नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन


गौतम यादव किला छावनी के रहने वाले साथी ऋतिक वाल्मीकि के साथ रात 11 बजे हुक्का बार पहुंचा था। ऋतिक के मुताबिक एक घंटा पहले उसकी महिला मित्र से कार में उसके साथ शराब पीने के दौरान झगड़ा हो गया। महिला मित्र ने उसके गले से सोने की चेन खींच ली और अपनी सहेलियों के साथ हुक्का बार चली गई। वह भी उसके पीछे पहुंचा और महिला मित्र को थप्पड़ मारकर चेन ले ली। 

विज्ञापन

फायरिंग से मची भगदड़

थप्पड़ मारने से हुक्का बार में हंगामा हो गया। यह देख ऋतिक और गौतम भागने लगे। मगर स्टाफ ने चैनल बंद कर उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हुक्का बार के ही एक कर्मचारी ने तमंचे से गोली चलाई जो गौतम की पीठ में धंस गई। इससे वहां भगदड़ मच गई और लोग भागने लगे। सूचना पर प्रेमनगर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और चार युवकों को हिरासत में ले लिया। घायल गौतम को अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्टोरेंट के गेट पर पड़ी रही युवती

घटना के काफी देर बाद तक ऋ तिक की महिला मित्र नशे की हालत में हुक्का बार के मुख्य गेट पर ही पड़ी रही। उसकी एक सहेली उसके पक्ष में सफाई देने थाने भी पहुंची। देर रात तक पुलिस छानबीन करती रही और कई लोग मामले को रफादफा करने के लिए पैरवी में लगे रहे।

बेखौफ चल रहे हुक्का बार

डीडीपुरम इलाके में कई हुक्का बार खुलेआम चल रहे हैं। प्रतिबंध के बावजूद ब्रूबेरी रेस्टोरेंट में पहले भी कई बार हुक्का बार पकड़ा जा चुका है। नाम बदलकर दोबारा से धंधा शुरू कर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed