Bareilly: कबूतरबाजी के विवाद में घर में चली गोली, एक व्यक्ति की जांघ के आर-पार हुई बुलेट
विवाद के दौरान दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी। ऐसे में वहां से निकल रहे एक अन्य व्यक्ति के गोली जांघ से आर पार हो गई। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में कबूतरबाजी के चक्कर में दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी। ऐसे में वहां से निकल रहे एक अन्य व्यक्ति के गोली जांघ से आर पार हो गई। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
किला के मोहल्ला चंदन नगर निवासी रवि ने बताया कि उन्हीं के मोहल्ले के करन यादव का विवाद राहुल, सचिन, नितिन और मुकुल से कबूतर बाजी को लेकर था। दोनों ही पक्षों के बीच पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है और पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद हर बार समझौता हो जाता था। बुधवार को करन अपने घर पर था और आरोपी राहुल, सचिन, नितिन और मुकुल गाली गलौज करने लगे।
विरोध करने पर चारों आरोपियों ने करन के घर में घुसने का प्रयास किया और विरोध करने फ ायरिंग शुरू कर दी। वहीं गली से गुजर रहे उनके भाई कुलदीप की जांघ में गोली लग गई और आर पार हो गई। गोली लगने से घायल होकर कुलदीप वहीं गिर गया। इसके बाद आरोपी हवा में तमंचा लहराते हुए और धमकी देकर मौके से फ रार हो गए। उन्होंने घायल हालत में कुलदीप को सिटी स्टेशन के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि डॉक्टर ने आपरेशन कर दिया है लेकिन खून अधिक बह जाने से हालत गंभीर बनी हुई है।
इंस्पेक्टर किला अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दो पक्षों में विवाद के चलते एक पक्ष ने गोली चलाई है। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक कुलदीप को गोली लगी है। मामले में तहरीर मिल गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।