फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Firing in goat market in sailani

बकरा खरीदने को लेकर फायरिंग

Wed, 21 Jul 2021 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Firing in goat market in sailani
सैलानी में फायरिंग करने वालों की कार।
बरेली। सैलानी पर ईद के बकरा बाजार में विवाद के दौरान फाइक एन्क्लेव के नदीम, चांद, खतीब और सैलानी के आमिर ने तमंचों से फायरिंग कर मोहल्ला कोट निवासी व्यापारी मोहम्मद आरिफ को घायल कर दिया। चारों आरोपी उत्तर प्रदेश सरकार लिखी कार से वहां पहुंचे थे। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। खतीब और आमिर को तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरिफ के परिवार वालों ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे बारादरी क्षेत्र मेंसैलानी रोड पर मुन्ना खां के नीम के पास बकरों की खरीदारी चल रही थी। बकरे खरीदने के लिए तमाम लोग वहां मौजूद थे। इसी बीच फाइक एन्क्लेव में रहने वाला खतीब अपने दोस्त आमिर के साथ बकरा खरीदने पहुंचा। वह गांव से बकरे बेचने आए एक व्यक्ति को दबंगई दिखाने लगे। उसने मदद मांगी तो मोहम्मद आरिफ के भतीजे महताब ने दोनों को डांट दिया। कुछ देर बाद खतीब अपने भाई नदीम व चांद और आमिर के साथ कार में सवार होकर दोबारा वहां पहुंच गए और गाली गलौज करने लगे। लोगों ने समझाने का प्रयास किया तो चारों ने अपनी कमर से तमंचे निकालकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने पांच-छह राउंड फायरिंग की। इस फायरिंग में मोहल्ला कोट निवासी आरिफ गोली लगने से घायल हो गए। उनके दाहिने पैर में जांघ के ऊपर गोली लग गई और वह लहूलुहान होकर वहां गिर गए। इस मामले में बारादरी पुलिस ने मंगलवार शाम को दो आरोपी खतीब और आमिर को तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सैलानी पर मची भगदड़, कार में तोड़फोड़
फायरिंग की आवाज सुनकर भीड़ भरे बकरा बाजार में भगदड़ मच गई। लोगों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो वे लोगों को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। मगर भीड़ के आक्रोश को देखकर आरोपी अपनी कार नहीं ले जा सके। भीड़ में शामिल किसी व्यक्ति ने पत्थर मारकर कार का एक शीशा भी तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में मो. आरिफ के बड़े भाई रिटायर्ड हेड कांस्टेबल आफताब की ओर से चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, आरिफ को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की निगरानी पर उठ रहे सवाल
कोरोना संक्रमण के चलते सभी बाजार रात दस बजे बंद होने के निर्देश हैं। मगर सैलानी में रात 11 बजे के बाद भी बकरा बाजार सजा हुआ था और वहां पुलिस की निगरानी की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। यही वजह रही है कि हमलावरों ने न सिर्फ वहां फायरिंग, उसके बाद आसानी से निकल भी गए।
रिटायर एक्सईएन के बेटे की निकली कार
मौके से बरामद हुई नोएडा के नंबर वाली कार स्वपन पीयूष के नाम पंजीकृत है। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि यह कार फाइक इंक्लेव में रहने वाले आरोपियों के दोस्त सुहेल की है, जिनसे ये लोग मांगकर लाए थे। सुहेल के पिता कयामुद्दीन पीडब्ल्यू में एक्सईएन थे, जो रिटायर हो चुके हैं।

आरोपी बोले- कमीशन को लेकर हुआ विवाद
पुलिस की पूछताछ में खतीब और आमिर ने बताया कि दूसरे पक्ष के घर के सामने बकरा बाजार लगता है। वहां हर बकरा बेचने वाले से वे लोग कमीशन लेते हैं। आरोप लगाया कि एक व्यक्ति से महताब ज्यादा कमीशन मांग रहा था। उनके परिवार के नदीम ने विरोध किया तो महताब पक्ष के लोगों ने उसे पीट दिया। इसके बाद वे लोग पहुंचे तो उनके साथ भी विवाद करने लगे। इसके चलते ही बात बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed