फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fireworks spark of fire in the warehouse

पटाखे की चिंगारी से गोदाम में लगी आग

Wed, 11 Nov 2015 02:05 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 11 Nov 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
Fireworks spark of fire in the warehouse
बरेली। कुदेशिया फाटक के पास गोदाम में पटाखे की चिंगारी से आग भड़क गई। इससे गोदाम में पड़ी रबर, तारपीन का तेल, खाली ड्रम आदि जलने से लाखों का नुकसान हो गया। तीन फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। इस दौरान सेना की फायर ब्रिगेड भी बुलाई गई, लेकिन तब तक आग बुझाई जा चुकी थी।
विज्ञापन

  प्रेमनगर इलाके के कुदेशिया फाटक के पास शास्त्रीनगर में तुफैल अहमद का बड़ा गोदाम है। चारों तरफ ऊंची दीवारें हैं और रोड साइड में एक बड़ा गेट लगा है। ये गोदाम ऊपर से खुला है, जिसमें पुराना तारपीन आदि का तेल, प्लास्टिक के ड्रम, ट्यूब आदि की रबर खरीदकर रखी जाती है। गोदाम में भारी मात्रा में सामान भरा हुआ था। मंगलवार दोपहर एक बजे ऊपर से गिरे जलते पटाखे से गोदाम में आग लग गई। तेज लपटे उठने के साथ चारों तरफ धुआं छा गया। तीन फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर शाम चार बजे तक आग बुझाई। इसी दौरान सेना की फायर ब्रिगेड को भी बुला ली गई। जब सेना की फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक आग बुझ चुकी थी। तुफैल के बेटे जाहिद ने बताया कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed