फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Firecracker market: Business continued till late night, police kept waiting for magistrate

पटाखा बाजारः देर रात तक होता रहा कारोबार, पुलिस करती रही मजिस्ट्रेट का इंतजार

Sun, 31 Oct 2021 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Firecracker market: Business continued till late night, police kept waiting for magistrate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने खारिज किए आवेदन, मगर कार्रवाई को कोई नहीं पहुंचा
विज्ञापन

बरेली। नवागत डीएम मानवेंद्र सिंह मिनी बाईपास और सौ फुटा रोड पर घनी आबादी के बीच चल रही आतिशबाजी की थोक दुकानों के लाइसेंस खारिज कर उन्हें हटवाने के आदेश जारी कर दिए। यह आदेश इज्जतनगर थाने तक पहुंच भी गया लेकिन मजिस्ट्रेट न पहुंचने के चलते शनिवार को वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बता दें कि सौ फुटा रोड और मिनी बाईपास पर पटाखा के थोक कारोबार की दर्जन भर से ज्यादा दुकानें हैं। पिछले चार साल से इन दुकानों को वहां की आबादी से शिफ्ट करने का कागजी खेल चल रहा है। दो साल इन दुकानों को कोरोना के नाम पर मौका दिया गया लेकिन इस बार मौका न देने की बात कहते हुए अधिकारियों ने फिर कार्रवाई शुरू की। 30 सितंबर से इन दुकानों के लाइसेंस नवीनीकरण और इन्हें हटाने को लेकर असमंजस स्थिति बनी हुई थी, जिसे डीएम मानवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को साफ कर दिया। उन्होेंने आतिशबाजी की इन थोक दुकानों के लाइसेंस के नवीनीकरण के आवेदनों को खारिज कर दिया। साथ ही इज्जतनगर पुलिस को हटवाने के आदेश जारी कर दिए। मगर शनिवार को इस पर कोई अमल नहीं हुआ।
विज्ञापन

सीएफओ बोले- पुलिस की जिम्मेदारी
दुकानें हटाने के बारे में शुक्रवार को सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दुकानें हटवाने की जिम्मेदारी पुलिस की है। अब पुलिस को ही इन दुकानों पर कार्रवाई करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बोले- मजिस्ट्रेट का इंतजार
पटाखा दुकानों पर कार्रवाई के बारे में जब इज्जतनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार से धीर से बात की गई तो उनका कहना था कि दुकानें बंद कराई जाएंगी। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में यह कार्रवाई होगी। उनके न आने के चलते शनिवार को कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed