{"_id":"605f78bd8ebc3e8d3b47ed95","slug":"fire-in-holi-before-time-by-unsocial-elements-bareilly-news-bly4421467178","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुरापाती तत्वों ने होलिका में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुरापाती तत्वों ने होलिका में लगाई आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अक्षर विहार के पास और रोहिला टोला में खुराफाती तत्वों में देर रात होलिका में आग लगा दी। लोगों ने होलिका जलती देखी तो आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने रात में ही दोबारा होलिका रखवाकर लोगों को शांत कराया। शनिवार को सभी होलिका पर पिकेट तैनात कर दी गई।
कोतवाली के अक्षर विहार के पास शुक्रवार रात को होलिका रखी गई थी। किसी खुराफाती ने रात में ही होलिका में आग लगा दी। सुबह तीन बजे लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर पंकज वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उसी समय लकड़ियां मंगवाकर होलिका रखवाई। इसके अलावा कांकर टोला चौकी के पास रोहिला टोला में भी होलिका में आग लगा दी गई। रात दो बजे एक व्यक्ति ने देखा तो उन्होंने इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा को बताया। इसके बाद वहां भी लकड़ियां रखवा दी गईं। लोगों ने बताया कि लंबे समय से एक दिन पहले ही होलिका रख दी जाती हैं। इस बार दो दिन पहले रखी गई तो खुराफाती तत्वों ने आग लगा दी। दो जगह होलिका में आग लगने से पुलिस अलर्ट हो गई। एसपी सिटी रविंद्र सिंह ने बताया कि होलिका में आग लगाने वाले खुराफाती तत्वों की तलाश शुरू कर दी गई है।