फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire in foam factory, employees saved their lives by running away

Bareilly News: फोम फैक्टरी में आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

Sun, 14 Apr 2024 03:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 14 Apr 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Fire in foam factory, employees saved their lives by running away
सीबीगंज। बंडिया रोड पर स्थित फोम फैक्टरी में शनिवार सुबह आग लग गई। वहां काम कर रहे कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। अग्निशमन विभाग और एक अन्य फैक्टरी के फायर फाइटर्स ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से आसपास की फैक्टरियों की दीवारों में भी दरारें पड़ गईं। परिसर में खड़ी एक कार भी जल गई।
विज्ञापन

परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र से बंडिया रोड पर बरेली के आलमगिरीगंज निवासी अभिषेक खंडेलवाल की अनुष्का इंटरप्राइजेज नाम से फोम के गद्दे बनाने की फैक्टरी है। शनिवार सुबह दस बजे गोदाम में पड़े स्क्रेप ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में पूरी फैक्टरी लपटों से घिर गई। आग इतनी विकराल थी कि पांच किमी दूर से धुएं का गुबार देखा जा रहा था।
विज्ञापन

सूचना पर फायरबिग्रेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। शाम तक आग लगने की सही वजह स्पष्ट नहीं हो सकी थी। मौके पर पहुंचे फैक्टरी मालिक का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि घटना के दौरान अंदर सात-आठ मजदूर थे। वह भी आग लगने की सही वजह नहीं बता सके। तकनीकी जांच से ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध रूप से चल रही थी फैक्टरी, आग बुझाने के भी नहीं थे इंतजाम

बरेली। जिस फोम फैक्टरी में अग्निकांड हुआ, वह अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। फैक्टरी में आग बुझाने के कोई इंतजाम भी नहीं थे। गनीमत रही कि घटना के समय फोम लेकर आया ट्रक फैक्टरी के गेट पर खड़ा था। माल उतारने की तैयारी चल रही थी। माल अंदर पहुंच गया होता तो आग और भयावह हो जाती। आनन-फानन में ट्रक को वहां से हटाया गया।
हादसे के बाद सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा ने फैक्टरी मालिक अभिषेक खंडेलवाल से फैक्टरी से संबंधित कागजात मांगे तो वह केवल इतना बता सके कि अनुष्का इंटरप्राइजेज के नाम से यह फैक्टरी संचालित है। फैक्टरी के अंदर या बाहर इस नाम से कोई बोर्ड नहीं था। पंजीकरण संख्या या अन्य जानकारी भी कहीं उपलब्ध नहीं थी।

सीएफओ के मुताबिक फैक्टरी परसाखे़ड़ा औद्योगिक क्षेत्र के बाहर गांव की कृषि योग्य भूमि पर संचालित है। फैक्टरी मालिक के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) भी नहीं है। फैक्टरी के अंदर टीम को अग्नि सुरक्षा से संबंधित कोई उपकरण भी नहीं मिले। मालिक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके तो उन्हें सोमवार को सीएफओ कार्यालय में तलब किया गया है। सीएफओ ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed