फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire in car from short circuit in Bareilly-Haridwar National Highway

हाईवे पर आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बचे चार कारोबारी

Fri, 08 Mar 2019 08:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 08 Mar 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
Fire in car from short circuit in Bareilly-Haridwar National Highway
बरेली-हरिद्वार नेशनल हाइवे पर लगी कार में आग - फोटो : अमर उजाला

बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर गुरुवार रात चलती कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने पर गाड़ी के दरवाजे भी लॉक हो गए, जिससे कार में सवार बरेली के चार कारोबारी अंदर फंस गए। उसी वक्त उधर से गुजर रही अमरिया पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर चारों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, सूचना पर पहुंची अमरिया फायर ब्रिगेड की गाड़ी में पानी ही नहीं था। इसके बाद पीलीभीत से दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल गई। 

विज्ञापन


बारादरी (बरेली) थाना के मोहल्ला सूफीटोला निवासी प्रॉपर्टी डीलर शहनवाज गुरुवार रात अपनी डीजल की डस्टर गाड़ी में उत्तराखंड के सितारगंज जा रहे थे। साथ में उनके पार्टनर सूफीटोला निवासी अरशद खां, मालियों की पुलिया निवासी इमरान और जगतपुर के फैसल भी थे। पुलिस के मुताबिक रात करीब 10 बजे बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर अमरिया थाना क्षेत्र के भौनी चौराहे के पास उनकी कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। वे कुछ समझ पाते इससे पहले कार से लपटें निकलने लगीं। 
विज्ञापन


वायरिंग जलने से गाड़ी के गेट लॉक हो गए, जिससे चारों लोग कार के अंदर फंस गए। वे कार सड़क किनारे रोककर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। उसी वक्त अमरिया थानाध्यक्ष मनीराम सिंह पुलिस टीम के साथ गुजर रहे थे। उन्होंने कार में आग लगी देख गेट खोलने की कोशिश की। गेट नहीं खुले तो शीशे तोड़कर चारों लोगों को बाहर निकाला। कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की सूचना पर अमरिया फायर स्टेशन से दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन उसमें पानी ही नहीं था। न ही आसपास पानी की कोई व्यवस्था थी। इसके बाद पीलीभीत से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। थानाध्यक्ष अमरिया मनीराम सिंह ने बताया कि गाड़ी इमरान की थी और वही चला रहे थे। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed