फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fire by illegal weapon

रंगबाजी में फायर कर लहराए तमंचे

Tue, 13 Apr 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
fire by illegal weapon
बरेली। रंगबाजी दिखाने के लिए रात के कर्फ्यू के दौरान किला में दो दोस्तों ने तमंचे से फायर कर मोहल्ले में दहशत फैला दी। दोनों काफी देर तक तमंचा लहराते हुए घूमते रहे। इसका वीडियो वायरल होने पर सोमवार को पुलिस ने दोनों को तमंचा समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार रात किला के मोहल्ला कन्हैया टोला निवासी मनीष और गढ़ैया निवासी उसके दोस्त सुमित ने तमंचे लेकर रंगबाजी दिखाई। मोहल्ले वालों में दहशत फैलाने के लिए सुमित ने फायर किया और फिर तमंचा मनीष को दे दिया। कुछ देर बाद दोनों तमंचा लहराते हुए वहां से चले गए। घटना आसपास के किसी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके किसी ने वीडियो भी वायरल कर दिया। सोमवार को किला पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर किला राजकुमार तिवारी ने बताया कि मनीष और सुमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मनीष के कब्जे से तमंचा और सुमित से एक कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed