फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire breaks out in three shops at Kila Bazaar; tarpaulins and plastic goods reduced to ashes

Bareilly News: किला बाजार की तीन दुकानों में भड़की आग, तिरपाल और प्लास्टिक का सामान जलकर राख

Sat, 17 Oct 2026 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in three shops at Kila Bazaar; tarpaulins and plastic goods reduced to ashes
बरेली। किला बाजार में बृहस्पतिवार रात प्लास्टिक सामान की तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। लाखों रुपये का तिरपाल और प्लास्टिक का सामान जलकर राख हो गया। दमकल की चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


अग्निशमन टीम के अनुसार, आग रात करीब साढ़े तीन बजे संदल खा बाजार स्थित सुमित कुमार अग्रवाल के प्लास्टिक स्टोर से शुरू हुई। यह आग तेजी से फैलकर विनीत कुमार अग्रवाल की दुकान व गोदाम तक पहुंच गई। संजय अग्रवाल का प्लास्टिक स्टोर भी इसकी चपेट में आ गया। उमेश चंद्र गुप्ता की सराफा दुकान के बाहर लगा बोर्ड भी प्रभावित हुआ। आग की लपटें और धुआं उठता देख लोग भागने लगे। स्थानीय व्यापारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, पर सफल नहीं हुए। इसके बाद दमकल को सूचना दी गई। दमकल की चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

---

शॉर्ट सर्किट मानी वजह

एफएसओ संजीव कुमार फायरब्रिगेड टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने आग लगने की शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट मानी है। किला थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस घटना से दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है। उन्हें अपनी आजीविका को लेकर चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप

अग्निकांड से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ, जिससे आजीविका का संकट खड़ा हो गया। पीड़ित व्यापारियों ने बताया कि बिजली के तारों को हटाने की कई बार शिकायत अधिकारियों से की गई थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना के वीडियो में तारों से चिंगारी निकलकर दुकानों में आग भड़कती साफ दिख रही है। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने पीड़ित व्यापारियों का समर्थन किया। संगठन ने मुख्य अभियंता से बातकर विद्युत निगम की लापरवाही पर रोष जताया। उन्होंने अधिकारियों से घटनास्थल का निरीक्षण भी कराया। पीड़ित व्यापारियों ने दोषियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। व्यापार मंडल ने ऑनलाइन शिकायत व वीडियो साक्ष्यों के आधार पर उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed