{"_id":"63f91c4b57b70cd41d027fb4","slug":"fir-registered-for-indecency-with-checking-team-and-traveling-without-ticket-bareilly-news-c-4-bly1036-75225-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चेकिंग टीम से अभद्रता और बिना टिकट सफर कराने में एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चेकिंग टीम से अभद्रता और बिना टिकट सफर कराने में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली से अजमेर जा रुहेलखंड डिपो की बस यूपी-78 एफटी 9033 में जयपुर-अजमेर के बीच रीचिंग दद्दू नामक स्थान पर एमडी के प्रवर्तन दल ने नौ यात्री बेटिकट पकड़े। चेकिंग के दौरान चालक और परिचालक भड़क गए। प्रवर्तन दल के साथ अभद्रता की। इस मामले में रुहेलखंड डिपो की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ममता सक्सेना ने कोतवाली बरेली में इस बस दोनों चालकों कप्तान सिंह व राकेश कुमार तथा परिचालक सुनील कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने संविदा परिचालक की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। दोनों चालक भी कार्रवाई के घेरे में हैं।
यूपी रोडवेज के प्रबंध निदेशक (एमडी) के प्रवर्तन दल में शामिल यातायात अधीक्षक उदयवीर सिंह व सहायक यातायात निरीक्षक विनीत कुमार ने 23 फरवरी को रात आठ बज कर दस मिनट पर अजमेर जा रही बस को रीचिंग दद्दू में रोका। रोककर चेकिंग शुरू की तो परिचालक ने असहयोग किया। जब चेकिंग टीम नहीं मानी तो अभद्रता शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान 33 यात्री थे। जयपुर से किशनगढ़ के तीन और जयपुर से अजमेर के छह यात्री बिना टिकट थे। परिचालक ने रोडवेज को 1338 रुपये का चूना लगाया। परिवहन मुख्यालय ने बिना टिकट सफर कराने और चेकिंग टीम के साथ अभद्रता को गंभीरता से लिया है। इसके बाद ही एफआईआर दर्ज कराई गई।
पहले भी दर्ज हुई है एफआईआर, निलंबित चल रहे एआरएम
बरेली। रुहेेलखंड डिपो में बिना टिकट सफर कराने सेे लेकर ड्यूटी लगाने और हटाने तक में भ्रष्टाचार सामने आ रहे है। रुहेलखंड डिपो की एक बस 17 फरवरी को 12 घंटे की अवधि में दो बार पकड़ी गई। मुरादाबाद की चेकिंग टीम ने दिन में सवा दस बजे लालकुआं के पास नगला में नौ यात्री बेटिकट पकड़े थे। इसी बस रात में भोजीपुरा के पास जादौपुर में 19 यात्री बेटिकट पकड़े गए। इसमें परिचालक सत्यपाल के खिलाफ एआरएम ने एफआईआर दर्ज कराई है। एआरएम राजेश कुमार को बिन टिकट सफर कराने और भ्रष्टाचार के आरोप में ही निलंबित किया है। वह निलंबन के बाद मुरादाबाद के क्षेत्रीय प्रबंधक से संबद्ध किए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
अभद्रता वीडियो पहुंचा मुख्यालय तो हुई कार्रवाई
वीडियो चेकिंग टीम ने अभद्रता का वीडियो का मुख्यालय तक भेज दिया तब क्षेत्रीय कार्यालय, कार्रवाई के प्रति गंभीरता बरती गई। इस मामले में एफआईआर के साथ आरोपों में के घेरे में आए कर्मचारियों का पिछला रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
यह खबर अलग है इस प्रकरण से
टाइम कीपर सुरेंद्र भसीन निलंबित
बरेली। ड्यूटी लगाने में लापरवाही करने पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने रुहेलखंड डिपो टाइम कीपर सुरेंद्र भसीन को निलंबित किया है। निलंबन आदेश जारी करते हुए विस्तृत जांच शुुरू कराई गई है। टाइम कीफर के खिलाफ एक परिचालक ने ड्यूटी लगाने पर रुपये वसूले जाने का आरोप लगाया था। इसी के बाद जांच हो रही थी। यह भी पता चला है कि एक लिपिक भी शामिल है। ब्यूरो