फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR on Maulana Tauqeer Raza for giving provocative speech

UP News: भड़काऊ भाषण देने पर मौलाना तौकीर रजा पर FIR, अतीक-अशरफ की हत्या पर दिया था विवादित बयान

Thu, 11 May 2023 05:46 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 11 May 2023 05:46 AM IST
सार

इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फरीदपुर थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
FIR on Maulana Tauqeer Raza for giving provocative speech
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फरीदपुर कस्बे में एक चुनावी सभा के दौरान भड़काऊ भाषण के मामले में पुलिस ने इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फरीदपुर थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


दरोगा गौरव कुमार की ओर से धारा 295-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया गया है कि सात मई को आईएमसी अध्यक्ष तौकीर रजा ने फरीदपुर कस्बे में कई जगह अपनी चुनावी जनसभा की थी। जिसमें उन्होंने धार्मिक भावनाओं के आधार पर लोगों को बांटने का प्रयास करते हुए अनुचित और अशोभनीय शब्दों  का इस्तेमाल किया था। इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का डर और लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। फरीदपुर इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। वीडियो भी सामने आया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


अतीक-अशरफ की मौत पर दिया था बयान
मौलाना तौकीर रजा ने अपने प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करते हुए तीखी बयानबाजी की थी। उन्होंने कहा था कि अतीक और अशरफ की हत्या का बदला लेना है। आजम खां पर हुए जुल्म का बदला लेना है तो मुसलमानों को बदलना होगा। भाजपा और सपा के बारे में कहा था कि मुसलमानों पर जुल्म के लिए भाजपा जिम्मेदार है तो सपा भी कम कसूरवार नहीं है। मौलाना के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed