{"_id":"63a4aeceb71ab07b11249bd8","slug":"fir-on-couple-in-dogs-death-bareilly-news-bly507800527","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नौ पिल्लों को तालाब में डुबोकर मारा, दंपती पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नौ पिल्लों को तालाब में डुबोकर मारा, दंपती पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली (बदायूं)। गांव बसई की एक महिला और उसके पति पर नौ पिल्लों को तालाब में डुबोकर मारने का आरोप लगा है। पशु प्रेमी विभोर शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों के परिजनों का कहना है कि साजिश के तहत उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
कस्बा निवासी विभोर शर्मा के मुताबिक बसई निवासी सूर्यकांत और उनकी पत्नी अनीता ने नौ पिल्लों को गांव के एक तालाब में फेंक दिया। इससे उनकी मौत हो गई। विभोर ने तालाब से पांच शव बाहर निकाले और बिसौली कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
वहीं आरोपियों के परिजनों के मुताबिक गांव के ही एक व्यक्ति ने साजिश कर उन्हें फंसाया है। गांव में चर्चा है कि आरोपियों ने करीब 15 दिन पहले गांव के एक व्यक्ति का गाय को बेरहमी से पीटते हुए वीडियो वायरल किया था। इसी रंजिश में उन्हें साजिश को तहत फंसाया गया है। बिसौली इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पहले चूहा मारने पर भी हो चुकी है रिपोर्ट
पिछले महीने शहर निवासी विकेंद्र शर्मा ने पनबड़िया के मनोज पर चूहे को डुबोकर मारने की एफआईआर दर्ज कराई थी। यह मामला काफी चर्चित रहा था। चूहे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा गया था, हालांकि उसमें चूहे को पानी में डुबोकर मारने की रिपोर्ट नहीं आई थी।