फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fir on ajay devgan and rakulpreet

अजय देवगन और रकुलप्रीत के खिलाफ रिपोर्ट के लिए तहरीर

Thu, 15 Sep 2022 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:48 AM IST
सार

दिवाली पर रिलीज होने जा रही फिल्म थैंक गॉड विवादों में घिर गई है।महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष गौरव सक्सेना के साथ कई अधिवक्ताओं ने बुधवार को एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर दिया।

विज्ञापन
fir on ajay devgan and rakulpreet

विस्तार

बरेली। दिवाली पर रिलीज होने जा रही फिल्म थैंक गॉड विवादों में घिर गई है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने भगवान चित्रगुप्त को आधुनिक वेशभूषा में दिखान के साथ अशोभनीय टिप्पणी और आपत्तिजनक दृश्य का आरोप लगाते अभिनेता अजय देवगन और रकुलप्रीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष गौरव सक्सेना के साथ कई अधिवक्ताओं ने बुधवार को एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर दिया। इसमें फिल्म के निर्माता-निर्देशक और सभी कलाकारों पर हिंदू समाज की आस्था को ठेस पहुंचाने और भावना भड़काने का आरोप लगाया गया है। कहा गया है कि भगवान चित्रगुप्त का किरदार अजय देवगन ने बहुत बेशर्मी से निभाया है। इसके साथ अपमानजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि अपने आराध्य चित्रगुप्त का अपमान कायस्थ और हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि मूवी से आपत्तिजनक शब्द और दृश्य नहीं हटाए तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में महासभा ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई हैं। एसएसपी से मिलने वालों में युवा जिलाध्यक्ष आकाश सक्सेना, शक्ति कुमार के साथ रमन सक्सेना, अंतरिक्ष सक्सेना, अभय भटनागर, आदित्य सक्सेना, अचल सक्सेना, नितिन भटनागर, अंकित पारवाला आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed