फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR lodged against the accused who assaulted the police in Bareilly

हाईवे पर पुलिस से मारपीट: सिपाही से बोला- वर्दी उतार दो तो भूत बना दूंगा, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 26 Aug 2024 07:24 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Aug 2024 07:24 AM IST
सार

बरेली के फरीदपुर में टोल प्लाजा पर दबंगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। एक आरोपी ने सिपाही को लड़ने की चुनौती दे डाली। कहा कि वर्दी उतार दो तो दो मिनट में भूत बना दूंगा। इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।   

विज्ञापन
FIR lodged against the accused who assaulted the police in Bareilly
दबंगों ने पुलिसकर्मियों से की मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर फरीदपुर टोल प्लाजा पर दबंगों ने यूपी 112 पुलिसकर्मियों से मारपीट कर दी। गालीगलौज कर धमकाया कि बिना वर्दी के आयो तो दो मिनट में भूत बना देगा। घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने पर एसपी दक्षिणी मानुष पारीक के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन


बरेली से शाहजहांपुर की ओर जा रही रोडवेज बस व इसी ओर जा रहे ट्रक में फरीदपुर टोल प्लाजा पर शनिवार रात एक बजे साइड लगने से विवाद हो गया था। ट्रक चालक ने यूपी 112 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। यूपी 112 की पीआरबी 171 पर तैनात हेड कांस्टेबल सुरेंद्र यादव, सिपाही जितेंद्र सिंह व चालक होमगार्ड जसवीर सिंह पहुंचे। 
विज्ञापन


बस चालकों से गाली गलौज कर रहे थे आरोपी 
बस चालक ने ट्रक चालक से समझौता कर नुकसान की भरपाई के 1500 रुपये दे दिए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने ट्रक व बस को जाने दिया। हेड कांस्टेबल सुरेंद्र यादव ने बताया कि टोल प्लाजा पर खड़े विनोद राठौर, सत्यम गौड़, विकास सिंह व उनके साथ दो साथी रोडवेज बस से आने जाने वाले व अन्य वाहनों के चालकों-परिचालकों से गालीगलौज कर रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को गालियां दीं और मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने कहा-वर्दी उतारकर दो तो भूत बना देंगे। आरोपियों ने पुलिस टीम को घेर रखा था। पुलिसकर्मियों ने थाने सूचना दी तो थाना पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस जीप को आता देख आरोपी फरार हो गए। सुरेंद्र यादव की तहरीर पर फतेहगंज पूर्वी के गांव रम्पुरा कमन निवासी विनोद राठौर, शिवपुरी निवासी विकास सिंह, फरीदपुर के मोहल्ला बक्सरिया निवासी सत्यम गौड़ व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

भीड़ के सामने बेखौफ दबंग पुलिस को पीटते रहे
फरीदपुर टोल प्लाजा पर सैकड़ों की भीड़ के सामने बेखौफ दबंग पुलिसकर्मी को पीटते रहे। दबंगों ने टोल प्लाजा पर अपना इतना खौफ बना रखा है कि वहां मौजूद लोग दबंगों के डर से पुलिस कर्मियों को भी बचाने के लिए आगे नहीं बढ़े। लोगों का कहना है कि यह दबंग रोज रात में टोल प्लाजा पर खड़े होकर उपद्रव करते थे। पुलिस से अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्पेक्टर क्राइम संतोष सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने शुरु में युवकों की हरकत को दरकिनार करने की कोशिश की पर वह हावी होते चले गए।

पहले से हैं कई मुकदमे
पुलिस से मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी विनोद राठौड़, सत्यम गौड़ व विकास सिंह के खिलाफ पहले से ही संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ भुता, बिथरी चैनपुर, फतेहगंज पूर्वी समेत तमाम जगह पर मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed