फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR lodged against four accused for illegal cut the trees in Bareilly

Bareilly News: कॉलोनी में बिना अनुमति के काटे 48 पेड़, चार आरोपियों के खिलाफ केस, जुर्माना वसूलने की तैयारी

Thu, 11 Sep 2025 02:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Sep 2025 02:54 PM IST
सार

सीबीगंज की लोहिया विहार कॉलोनी में बिना अनुमति के पेड़ काटना कॉलोनी की समिति के चार लोगों को महंगा पड़ गया। नगर आयुक्त ने पेड़ काटने के मामले की रिपोर्ट डीएफओ को भेजी। इसके आधार पर वन विभाग ने समिति के चार पदाधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 

विज्ञापन
FIR lodged against four accused for illegal cut the trees in Bareilly
कॉलोनी में काटे गए थे पेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के सीबीगंज की लोहिया विहार कॉलोनी में अनुमति के बिना ही 48 पेड़ काटने के मामले में वन विभाग ने चार पदाधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जुर्माना वसूलने के लिए आकलन शुरू किया गया है। वहीं, नगर आयुक्त ने भी नगर निगम कर्मचारियों की ओर से की गई जांच के बाद डीएफओ को पत्र भेजा है। 

विज्ञापन


लोहिया विहार कॉलोनी में सड़क के किनारे और पार्क में 48 पेड़ पिछले तीन दिनों में काटे गए हैं। कॉलोनी के लोगों ने एक अधिवक्ता के माध्यम से मंगलवार को जिलाधिकारी और नगर आयुक्त से शिकायत की थी। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने टीम मौके पर भेजी। यहां पेड़ काटे जाने की पुष्टि होने के बाद रिपोर्ट तैयार की गई। 
विज्ञापन


जुर्माना न भरने पर होगी चालान की कार्रवाई 
अब डीएफओ के स्तर से भारतीय वन अधिनियम के तहत अगली कार्रवाई जुर्माना लगाने की है। जुर्माना न भरने पर चालान की कार्रवाई होगी। नगर निगम की जांच समिति ने कॉलोनी की समिति के अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा, सचिव विनय खंडेलवाल और कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार व कुछ अन्य लोगों को पेड़ काटने के लिए जिम्मेदार माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इ्रसके बाद वन विभाग ने कॉलोनी की समिति के इन तीन पदाधिकारियों समेत चार लोगों के खिलाफ केस पंजीकृत किया है। नगर आयुक्त ने जुर्माना लगवाने के साथ एफआईआर कराने के निर्देश पर्यावरण अभियंता को दिए हैं। 

Trending Videos

अफसरों ने क्या कहा 
डीएफओ दीक्षा भंडारी ने कहा कि वन विभाग ने स्थलीय निरीक्षण के बाद पेड़ कटवाने वालों पर केस पंजीकृत कराया है। इसके साथ ही नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि पेड़ काटकर पर्यावरण को क्षति पहुंचाने का मामला है। अब एक-एक पेड़ की कीमत वसूल कराई जाएगी। नियमानुसार जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed