फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR lodge in yogi-modi threaten

योगी-मोदी का सिर कलम करने की धमकी देने वाले पर रिपोर्ट

Mon, 19 Apr 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
FIR lodge in yogi-modi threaten
बरेली। एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के साथ ही हिंदू युवा वाहिनी के महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी का सिर कलम करने की धमकी दी थी। आरोपी के खिलाफ थाना बारादरी में प्रदीप ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया है कि सलमान खान नाम का एक व्यक्ति फेसबुक पर प्रदीप का फ्रेंड था। उसे उन्होंने काफी समय पहले ब्लॉक कर दिया था। अब यह व्यक्ति फेसबुक पर कभी पोस्ट के जरिये तो कभी लाइव आकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उनका सिर कलम करने की धमकी दे रहा है। इससे वह और उनका परिवार आतंकित हैं। पुलिस ने उनकी तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले भी हुईं हैं ऐसी घटनाएं
- जुलाई 2020 में प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने के आरोप में अभियोजन अधिकारी प्रदीप कुमार के खिलाफ आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अप्रैल 2020 में बरेली कॉलेज के छात्र मोहसिन खान के खिलाफ थाना बारादरी में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

- जुलाई 2019 में नवाबगंज के गांव मिलक पिछौड़ा में प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में जाबिर नाम के युवक को रिपोर्ट दर्ज करके जेल भेजा गया था।
- फरवरी 2019 में आंवला पुलिस ने पुरैना ढाल के अभिषेक कृष्णा नाम के युवक को प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed