{"_id":"63d77c399ec25f69d7608bf9","slug":"fir-filed-report-of-land-grab-against-two-sp-leaders-in-bareilly-2023-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सपा के दो नेता भाइयों पर जमीन कब्जाने की रिपोर्ट, आरोपी बोले- मुझे भूमाफिया बनाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सपा के दो नेता भाइयों पर जमीन कब्जाने की रिपोर्ट, आरोपी बोले- मुझे भूमाफिया बनाने की कोशिश
Mon, 30 Jan 2023 01:44 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 30 Jan 2023 01:44 PM IST
सार
सपा नेता समर्थ मिश्रा का कहना है कि वह मजबूती से सपा की नीतियों के मुताबिक पीड़ितों का साथ दे रहे हैं। इससे एक जनप्रतिनिधि को इतनी परेशानी है कि वह उन्हें भूमाफिया घोषित कर जिला बदर करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
सपा नेता समर्थ और नमन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में जमीन कब्जाने और रंगदारी मांगने के मामले में सपा लोहिया वाहिनी के निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव समर्थ मिश्रा, उनके भाई निवर्तमान सपा जिला उपाध्यक्ष नमन मिश्रा और उनके पिता सहित सात लोगों के खिलाफ सुभाष नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सपा नेता इसे सत्तापक्ष के एक नेता की साजिश बता रहे हैं।
विज्ञापन
मढ़ीनाथ शांति निकेतन गली निवासी हरिओम ने बताया कि नेकपुर में 828 वर्ग गज भूमि का बैनामा सन 1992 में कोर्ट के आदेश से उनके पक्ष में कराया गया था। उनके परिवार के सदस्य यहां तभी से काबिज हैं। उनकी जमीन के बराबर में करीब 830 वर्ग गज सीलिंग जमीन खाली पड़ी है। इसके कुछ हिस्से पर कब्जे की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
'जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं आरोपी'
हरिओम ने आरोप लगाया कि रामपुर गार्डन निवासी नीरज मिश्रा, उसके पुत्र सपा नेता समर्थ मिश्रा और नमन मिश्रा, चनहेटी निवासी त्रिलोकी, मोहनपुर निवासी कृष्णपाल, आकाश मौर्य और बदायूं के बिनावर निवासी राजवीर दो बंदूकधारी गार्ड लेकर अक्सर उनकी भूमि पर आ जाते हैं। ये लोग उनकी और बराबर में खाली पड़ी भूमि पर फर्जी दस्तावेजों से कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
यह लोग कारों से हूटर बजाकर हथियार लहराते हुए आते हैं और कहते हैं कि हमसे जमीन बचानी है तो दो लाख रुपये रंगदारी देनी पडे़गी। रंगदारी न देने पर भूमि की प्लॉटिंग करने की धमकी दी है। हरिओम ने इनका विरोध किया तो उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।