फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fir filed on rss leader cancelled

बैकफुट पर आई पुलिस, संघ कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमा खारिज

Sun, 17 Jul 2022 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
fir filed on rss leader cancelled
बरेली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के मामले में पुलिस बैकफुट पर आ गई है। दरअसल, मथुरा महानगर प्रचारक से दो दरोगाओं के अभद्रता करने के बाद हुए हंगामे की पुलिस ने संघ और भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सत्ता पक्ष के नेताओं का दबाव पड़ा तो 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मुकदमा खारिज कर दिया। मुकदमा दर्ज करने के कारण ही इंस्पेक्टर सुनील अहलावत को लाइन हाजिर कर दिया गया था। अब एसएसपी ने पीआरओ विश्वजीत सिंह को सुभाषनगर थाने का चार्ज दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मथुरा महानगर के संघ प्रचारक आर्येंद्र कुमार को करगैना चौकी पर तैनात दरोगा अंकित कुमार ने पीट दिया। आरोप था कि अंकित ने छह पुलिस वालों के साथ उन्हें तीन घंटे तक बंधक बनाकर पीटा। बाद में उनकी बाइक का चालान भी कर दिया। बदायूं के रहने वाले आर्येंद्र बरेली के एक अस्पताल में भर्ती अपनी मां के लिए खाना लेने जा रहे थे। जब यह बात संघ कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं को पता चली तो वह करगैना चौकी पर इकट्ठा हो गए। चौकी का घेराव किया गया। कार्यकर्ताओं ने चौकी के सामने हाईवे पर बैठकर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

इस मामले में दरोगा अंकित कुमार समेत छह सिपाही और मढ़ीनाथ चौकी इंचार्ज सुनील भारद्वाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। दोनों दरोगाओं को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने दूसरी तरफ दरोगा विजय सिंह की तरफ से आरएसएस के पदाधिकारी और उनके 150-200 समर्थकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसका पता चलते ही संघ और भाजपा नेताओं में आक्रोश फैल गया। इस मुद्दे को लेकर सर्किट हाउस में एसएसपी की भाजपा के बड़े नेताओं से बातचीत हुई। इसके बाद एसएसपी ने बताया कि मुकदमे को खारिज कर दिया जाएगा। इसके साथ ही संघ कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने वाले इंस्पेक्टर सुभाषनगर सुनील अहलावत को भी लाइन हाजिर कर दिया गया। एसएसपी ने पीआरओ विश्वजीत सिंह को सुभाषनगर थाने का चार्ज दे दिया। इसके अलावा जो मुकदमा पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज किया गया है, उसमें जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed