Honey Trap: 'लोगों को फंसाकर होटल में ले जाती है महिला और फिर...', पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
बरेली में एक महिला और उसके साथियों के खिलाफ वसूली की कोशिश के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि महिला हनी ट्रैप गैंग बनाकर लोगों से वसूली करती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में एक महिला हनी ट्रैप गैंग बनाकर लोगों को जाल में फंसाती और उनसे रुपये वसूलती है। महिला और उसके साथी के खिलाफ वसूली की कोशिश के मामले में बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
एजाजनगर गौंटिया निवासी महिला ने बताया कि उनके घर के पास एक महिला रहती है। वह लोगों को फंसाकर होटलों में ले जाती है और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर उनसे रुपये वसूलती है। पीड़ित महिला अपने पति के साथ जा रही थी, तभी मोहल्ले की सना की बहन अरसुमा, उसके साथी शोएब और कामरान ने उनकी बाइक रोक ली।
इन लोगों ने धमकाते हुए रुपये की मांग की। विरोध करने पर यह लोग उनकी पिटाई करने लगे। पुलिस को सूचना दी तो धारदार हथियार से हमला कर आरोपी फरार हो गए। शोएब ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने सना और उसके साथियों से जान का खतरा जताकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हनी ट्रैप प्रकरण के आरोपी फरार
कुछ समय से शहर में हनी ट्रैप के कई मामले सामने आ चुके हैं। फर्जी पत्रकारों ने एक किशोरी को इस्तेमाल कर बेकरी मालिक को जाल में फंसाकर वसूली की कोशिश की थी। हालांकि बेकरी मालिक की सतर्कता से मामला खुल गया था और सभी आरोपियों के खिलाफ किला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें केवल एक आरोपी ही जेल भेजा गया है। किला चौकी के पूर्व प्रभारी समेत पुलिसकर्मी और फर्जी पत्रकार फरार हैं।