{"_id":"669e8c753068aecc520dd2d1","slug":"fir-filed-against-the-inspector-in-the-case-of-bribery-in-bareilly-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: पांच हजार रुपये रिश्वत लेकर फंसा दरोगा, निलंबन के बाद भ्रष्टाचार की रिपोर्ट, विभागीय जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: पांच हजार रुपये रिश्वत लेकर फंसा दरोगा, निलंबन के बाद भ्रष्टाचार की रिपोर्ट, विभागीय जांच शुरू
Mon, 22 Jul 2024 10:14 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 Jul 2024 10:14 PM IST
सार
बरेली में पांच हजार रुपये की रिश्वत धौराटांडा चौकी प्रभारी संजीव यादव के लिए गले की फांस बन गई। एसएसपी ने जांच के बाद चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। इस मामले में सोमवार को भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
कार में बैठे दरोगा को रुपये देता युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली की धौराटांडा चौकी इंचार्ज रहे संजीव यादव पर कानूनी फंदा और कस सकता है। एसएसपी अनुराग आर्य ने संजीव को निलंबित कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। अब पुलिस ने रुपये देने वाले की ओर से अज्ञात में रिपोर्ट कराई है। विभागीय जांच भी शुरु हो गई है।
विज्ञापन
वार्ड नंबर सात कस्बा धौराटांडा बाजार मोहल्ला निवासी अब्दुल खालिद की ओर से रिपोर्ट कराई गई है कि दो माह पहले उसके बेटे के खिलाफ एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने घर में घुसने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत धौराटांडा चौकी प्रभारी संजीव यादव को मिली थी। संजीव ग्राम प्रधान ईसापुर तफसीर अहमद को लेकर उसके घर पहुंचे। उसे कार्रवाई की चेतावनी दी। फिर मामला निपटाने के लिए रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान ने कहा कि मामला दबाने के पांच हजार रुपये लगेंगे। उन्होंने प्रधान को पांच हजार रुपये दे दिए। किसी ने चोरी से इसका वीडियो बना लिया। उन्हें नहीं पता कि वह कैसे वायरल हो गया। अब पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट लिख ली है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि वीडियो की जांच और बयान के आधार पर नामजदगी की जाएगी।