फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR filed against five people including Salman Mian for spoiling the atmosphere

Bareilly News: माहौल बिगाड़ने के आरोप में सलमान मियां समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 05 Aug 2023 08:16 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Aug 2023 08:16 AM IST
सार

सलमान हसन खान के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया था। इसमें एक समुदाय को मदद की बात कहकर दूसरे समुदाय के खिलाफ भड़काकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। 

विज्ञापन
FIR filed against five people including Salman Mian for spoiling the atmosphere
बारादरी थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दरगाह आला हजरत के संगठन जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां समेत पांच लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जोगी नवादा चौकी प्रभारी संजय सिंह की ओर से इनके खिलाफ आईटी एक्ट व सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई थी।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने लिखा है कि जब वह इलाके में गश्त कर रहे थे तो वहां कई घरों की दीवारों पर मकान बिकाऊ होने के पोस्टर लगे मिले। पता लगा कि इसी समुदाय के शराफत अल्वी, आरिफ और जुल्फिकार अल्वी लोगों को दूसरे समुदाय के खिलाफ भड़काकर यह लिखवा रहे हैं। वह लोगों को पलायन के लिए उकसा रहे हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन

सलमान मियां ने किया था ट्वीट 

इसके साथ ही सलमान हसन खान के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट भी इसी सिलसिले में किया गया है। इसमें एक समुदाय को मदद की बात कहकर दूसरे समुदाय के खिलाफ भड़काकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। इन सभी लोगों का कृत्य गैरकानूनी और समाज विरोधी है। 
 

ऐसे में इनके खिलाफ रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने की जरूरत है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि जोगी नवादा में मकान खाली करने के पोस्टर लगाने और फिर हेल्पलाइन नंबर जारी कर भावनाएं भड़काने में सलमान हसन खान व अन्य पर रिपोर्ट लिखी गई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed