{"_id":"64cdb7e711077809e402dccf","slug":"fir-filed-against-five-people-including-salman-mian-for-spoiling-the-atmosphere-2023-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: माहौल बिगाड़ने के आरोप में सलमान मियां समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: माहौल बिगाड़ने के आरोप में सलमान मियां समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 05 Aug 2023 08:16 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 05 Aug 2023 08:16 AM IST
सार
सलमान हसन खान के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया था। इसमें एक समुदाय को मदद की बात कहकर दूसरे समुदाय के खिलाफ भड़काकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
बारादरी थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में दरगाह आला हजरत के संगठन जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां समेत पांच लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जोगी नवादा चौकी प्रभारी संजय सिंह की ओर से इनके खिलाफ आईटी एक्ट व सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी ने लिखा है कि जब वह इलाके में गश्त कर रहे थे तो वहां कई घरों की दीवारों पर मकान बिकाऊ होने के पोस्टर लगे मिले। पता लगा कि इसी समुदाय के शराफत अल्वी, आरिफ और जुल्फिकार अल्वी लोगों को दूसरे समुदाय के खिलाफ भड़काकर यह लिखवा रहे हैं। वह लोगों को पलायन के लिए उकसा रहे हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
सलमान मियां ने किया था ट्वीट
इसके साथ ही सलमान हसन खान के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट भी इसी सिलसिले में किया गया है। इसमें एक समुदाय को मदद की बात कहकर दूसरे समुदाय के खिलाफ भड़काकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। इन सभी लोगों का कृत्य गैरकानूनी और समाज विरोधी है।
ऐसे में इनके खिलाफ रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने की जरूरत है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि जोगी नवादा में मकान खाली करने के पोस्टर लगाने और फिर हेल्पलाइन नंबर जारी कर भावनाएं भड़काने में सलमान हसन खान व अन्य पर रिपोर्ट लिखी गई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।