फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR against three constables for beating the canteen owner in Bareilly

Bareilly: रुपये मांगने पर कैंटीन संचालक को पीटने वाले तीन सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट, एसएसपी ने किया निलंबित

Sat, 30 Mar 2024 03:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Mar 2024 03:33 PM IST
विज्ञापन
FIR against three constables for beating the canteen owner in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

बरेली में कैंटीन संचालक ने रुपये मांगे तो सिपाहियों ने उसकी पिटाई की। कैंटीन का सामान फेंक दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस लाइन में तैनात तीन सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी ने आरोपी सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


थाना सुभाषनगर क्षेत्र के गणेशनगर निवासी अमित सक्सेना सुभाषनगर चुंगी पर देसी शराब की दुकान पर कैंटीन चलाते हैं। उन्होंने बताया कि 28 मार्च की रात वह कैंटीन पर बैठे थे। तभी पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रामू सिंह, महेंद्र सिंह और तनू अपने एक अन्य साथी को लेकर उनके पास आए। ये लोग उनसे रुपये मांगने लगे। 

विज्ञापन
Trending Videos

रुपये मांगने पर किया था हमला 
कैंटीन संचालक के मुताबिक सिपाही रामू सिंह पर उसके 1850 रुपये बकाया थे। उसने रामू सिंह से उन रुपयों का हिसाब मांग लिया तो चारों लोग बाहर चले गए। पांच मिनट बाद तीनों सिपाही और उनका साथी दोबारा आए और चाकू, बेल्ट और डंडे से हमला कर कैंटीन का सारा सामान फेंक दिया। हमले में कैंटीन संचालक अमित घायल हो गए। 

इंस्पेक्टर सुभाषनगर सतीश राय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है। बता दें कि तीनों सिपाही पहले भी शराब पीकर झगड़ा करने को बदनाम रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed