{"_id":"6607f92e8935aaf28d05c0e4","slug":"fir-against-four-election-personnel-for-being-absent-in-training-in-bareilly-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर 122 चुनाव कार्मिकों से जवाब तलब, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर 122 चुनाव कार्मिकों से जवाब तलब, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 30 Mar 2024 05:23 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 Mar 2024 05:23 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव को लेकर चल रहे प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहना चार कार्मिकों को भारी पड़ गया। नोडल अधिकारी ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली के राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में चल रहे लोकसभा चुनाव कार्मिकों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 122 कार्मिकों से जवाब तलब किया गया है। नोडल अधिकारी सीडीओ जग प्रवेश ने जारी नोटिस में 24 घंटे में संतोषजनक जवाब न मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को 2480 कार्मिकों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। 2358 उपस्थित रहे। अनुपस्थित 122 कार्मिक को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
चार कार्मिकों पर रिपोर्ट दर्ज
बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण में ग्राम विकास अधिकारी धर्म रतन सिंह, बैंक ऑफ बड़ौदा की सहायक प्रबंधक जूही गर्ग, रुहेलखंड नहर खंड के सींचपाल अंशुल गोस्वामी, बरेली कालेज के कनिष्ठ सहायक प्रवीण कुमार अनुपस्थित रहे। इन्होंने नोटिस का भी जबाव नहीं दिया। इस पर नोडल अधिकारी ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन