फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR against company owner for negligence in work

Bareilly News: काम में लापरवाही बरतने पर कंपनी मालिक पर एफआईआर

Sat, 19 Oct 2024 06:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
FIR against company owner for negligence in work
बरेली। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों में पानी की टंकी का निर्माण और पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। जांच के दौरान सात ग्राम पंचायतों में लापरवाही पाई गई है। कंपनी के मालिक ने भी अभी तक कोई हिसाब नहीं दिया है। इस पर एनसीसी लिमिटेड के उपमहाप्रबंधक तकनीकी ने कंपनी मालिक मोहम्मद आरिफ खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एनसीसी लिमिटेड के उप महाप्रबंधक विक्कलर महेश्वर की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के जल जीवन मिशन के तहत जिले में पानी की टंकी निर्माण और पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसमें मैसर्स डिवाइन कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक पीलीभीत निवासी मोहम्मद आरिफ खान ने जिले की सात ग्राम पंचायतों में पाइप लाइन बिछाने व सड़क की मरम्मत कराने का ठेका लिया था। उनसे हर माह 20 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने और 10 किलोमीटर हाइड्रोटेस्टिंग कराने के लिए तय हुआ था। कंपनी ने उन्हें 127.2 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने का सामान जारी कर दिया था। उसमें 99.2 किलोमीटर की खपत दिखाई गई, जबकि 27.28 किलोमीटर का काम अभी शेष बना हुआ है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशान हो रही है। इधर कंपनी ने न तो अभी शेष सामान वापस किया है और न ही अधूरा कार्य पूरा किया है। कंपनी मालिक मोहम्मद आरिफ खान को पत्र भी भेजा जा चुका है। इसके बावजूद कार्य को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इसमें घोर लापरवाही मानते हुए उप प्रबंधक विक्कलर महेश्वर ने मोहम्मद आरिफ खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इससे पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed