{"_id":"5a03751b4f1c1b7a548bbbf1","slug":"fines-imposed-on-khajano-devi-bijnor-and-jsh-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाजानो देवी बिजनौर और जेएसएच कॉलेज पर लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाजानो देवी बिजनौर और जेएसएच कॉलेज पर लगा जुर्माना
बरेली
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुहलेखंड विश्वविद्यालय के पीजी हास्टल में शराब पीकर वबाल करने वाले छात्र आर्य खाजानो देवी बिजनौर और जेएसएच कॉलेज, अमरोहा के थे। विश्वविद्यालय ने खाजानो देवी कॉलेज पर 50 हजार और जेएसएच अमरोहा पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। खजानो देवी के छात्र सौरभ और मुनेंद्र सिंह को चार साल के लिए डिबार कर दिया गया है। इन दोनों की पहचान पीजी हॉस्टल के छात्रों ने बवाल करने वालों के रूप में की थी। यहां के टीम मैनेजर को एक साल के लिए टीम लाने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। जेएसएच अमरोहा के अरविंद और उपेंद्र एक साल के लिए डिबार किए गए हैं। यहां का भी टीम मैनेजर एक साल तक टीम नहीं ला पाएगा। क्रीड़ा सचिव प्रो. एके जेटली ने बताया कि अगले साल के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे। बिना मैनेजर के टीम की इंट्री नहीं होगी। जहां खिलाड़ी रुकेंगे, वहीं टीम मैनेजर रोके जाएंगे। उन्होंने बताया कि जुर्माने से हॉस्टल में हुई तोड़फोड़ की भरपाई की जाएगी।
हंगामे के वक्त कमरों में फंसे रहे गए थे छात्र
पीजी हास्टल में हंगामा होने के बाद भी बिजनौर के आठ खिलाड़ी एक कमरे में फंस गए थे। उनको रात तीन बजे पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। ये खिलाड़ी बेखबर होेकर सो रहे थे। रात करीब दो बजे इनके साथियों ने फोन कर घटना की सूचना दी तब इनको पता चला कि हॉस्टल में बवाल हुआ। हॉस्टल के केयर टेकर ने इसकी सूचना वार्डन को दी। पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस गाड़ी लेकर पहुंची और लड़कों को बाहर निकाला। हंगामे के दौरान पीजी हास्टल का एक छात्र भी अंदर फंस गया था। वह बाहर नहीं निकल पाया। उसने खुद को अंदर से बंद कर लिया और मामला निपटने के बाद बाहर आया।
ऑटो से पहुंची थी पुलिस
छात्रों ने विवि कैंपस बंद कराने के लिए जमकर हंगामा किया। छात्र बेकाबू न हों, इसलिए पुलिस फोर्स बुलाई गई। आठ सिपाही ऑटो से विश्वविद्यालय कैंपस पहुंचे और मोर्चा संभाला।