{"_id":"6ad14a3cd00b64477e007224","slug":"filth-found-at-e-commerce-store-pest-control-measures-also-inadequate-bareilly-news-c-4-bly1015-988761-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ई-काॅमर्स स्टोर में मिली गंदगी, कीट नियंत्रण की व्यवस्था भी ठीक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ई-काॅमर्स स्टोर में मिली गंदगी, कीट नियंत्रण की व्यवस्था भी ठीक नहीं
विज्ञापन
बरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने बृहस्पतिवार को ब्लिंकिट, जेप्टो, बिग बास्केट सहित शहर के आठ ई-कॉमर्स स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान फर्श पर व वॉशरूम में गंदगी मिली। कीट नियंत्रण की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई। संदेह होने पर कुटू के आटे के दो, सिंघाड़ा के आटे का एक, मूंगफली के दानों के दो, साबूदाना और सेंधा नमक के एक-एक नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के तहत ब्लिंकिट के सिविल लाइंस, रामपुर गार्डन और सुर्खा छावनी स्थित स्टोर, जेप्टो के महानगर, ग्रीन पार्क और रामपुर गार्डन स्थित स्टोर सहित बिग बास्केट के सिविल लाइंस स्थित स्टोर की जांच की गई। निरीक्षण में कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं मिले। उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था में सुधार की जरूरत भी सामने आई। तीन ई-कॉमर्स स्टोर को सुधार सूचना जारी करने की संस्तुति की गई है।
इसके अलावा, दुकानों पर प्रदर्शित मिठाइयों के उपयोग की अंतिम तिथि (यूज बाय डेट) अंकित करने के आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए भी निरीक्षण किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय राहुल सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर तीन टीमें गठित कर ऑनलाइन स्टोर्स की जांच की गई। सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।