फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Film actor Rajpal Yadav reached Shahjahanpur district jail

UP News: शाहजहांपुर जेल में पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव, ऐसा क्या बोले कि अफसर भी नहीं रोक पाए हंसी

Mon, 04 Nov 2024 04:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Nov 2024 04:33 PM IST
सार

Shahjahanpur News: फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने जिला कारागार में बंदियों को अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिला कारागार को जेल मत बोलिए। यह सुधार गृह है। एकांत में बैठकर खुद के शिक्षक बन सकते हैं। आपके चिंतन करने का समय है। 

विज्ञापन
Film actor Rajpal Yadav reached Shahjahanpur district jail
जेल में बंदियों को संबोधित करते अभिनेता राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव सोमवार को शाहजहांपुर जिला जेल में पहुंचे। उन्होंने यहां बंदियों को संबोधित किया। अभिनेता ने कहा कि यह जेल नहीं, सुधार गृह है। यहां आपके लिए चिंतन और संस्कारों को सुधारने का समय है। खुद को लेकर चिंतन करें। अच्छा इंसान बनकर बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि कानून सर्वोपरि है। कानून के हिसाब से यहां भेजा गया है।  

विज्ञापन


राजपाल यादव ने कहा कि जब भी शाहजहांपुर आऊंगा, तब जेल परिवार से जरूर मिलने आऊंगा। उन्होंने हंसी के लहजे में कहा कि यह दुआ मत कीजिएगा कि भाई आप भी यहां आ जाओ। निमंत्रण पर ही जेल में बुलाना। इस बात पर बंदियों के साथ जेल अफसर भी हंस पड़े। अभिनेता ने कहा कि हमारे लिए कानून सर्वोपरि है। समय के साथ बदलाव बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन


अच्छा इंसान बनने के लिए बंदियों को किया प्रेरित 
राजपाल यादव ने कहा कि जेल में आप खुद के शिक्षक बन सकते हैं। खुद का अध्ययन करें और संकल्प लें कि जेल से निकलने के बाद अच्छा इंसान बनकर लोगों को प्रेरणा दें। उन्होंने आगे कहा कि यह चिंतन गृह है। अपने संस्कारों को सुधारने का गृह है। यह जीवन की उस परीक्षा का समय है, जब मंथन कर अपने जिंदगी में बदलाव कर सकते हैं। जब कोई इंसान सोच लेता है कि वह अपने बीते हुए समय को भूलकर भविष्य में बेहतर काम करेगा तो वह सफल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर से संबंधित वीडियो 

कुंडरा गांव के रहने वाले हैं राजपाल यादव 
मूलरूप से बंडा के कुंडरा गांव के रहने वाले राजपाल यादव ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने दीपावली का पर्व अपने गांव में मनाया। वह सोमवार को शहर पहुंचे। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि विश्व कल्याण के लिए वर्ष 2026 में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ का आयोजन होगा। यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि सामाजिक है। पूरे रुहेलखंड के लोग इसमें शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 में बंडा के कुंडरा में संत दद्दा जी महाराज ने कार्यक्रम को अपनी निगरानी में कराया था। इस बार उनकी स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें सभी लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यज्ञ में सारी व्यवस्था का इंतजाम किया जाएगा। आने वाले लोगों के लिए टेंट के साथ ही लंगर की व्यवस्था रहेगी। राजपाल यादव ने दो दिन पहले डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह से मिलकर कार्यक्रम की अनुमति मांगी थी। वह एसपी राजेश एस. से भी मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed