फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fill each column in the BLO new voter form.

Bareilly News: बीएलओ नए वोटर के फाॅर्म में प्रत्येक कॉलम को भरें

Tue, 13 Jan 2026 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Fill each column in the BLO new voter form.
बरेली। एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) अभियान में नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस तामिल के संबंध में बीएलओ को सोमवार को प्रशिक्षित किया गया। नोटिस सुनवाई के लिए बने सेंटर की सूचना भी बीएलओ दी गई। उन्हें बीएलओ एप में एसआईआर के ऑप्शन में मतदाता की फोटो जांचने के बारे में बताया गया। कहा गया कि मतदाता सूची में दर्ज वोटर के फोटो धुंधले या दिखने में स्पष्ट नहीं हैं तो संबंधित का नया फोटो लगा सकते हैं। जीआईसी ऑडिटोरियम में बरेली नगर विधानसभा क्षेत्र के हुए प्रशिक्षण में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सुपरवाइजर एवं बीएलओ को बुलाया गया था। डीएम अविनाश सिंह ने बीएलओ को मतदाता सूची में नए वोटर का नाम जोड़ने में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। उन्हें निर्देश दिए कि आवेदक का नाम, मकान नंबर, पता एवं मोबाइल नंबर जरूर अंकित करें।
विज्ञापन

आवेदक फॉर्म छह भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करा रहे हैं और उसने मोबाइल नंबर भरा है तो वोटर लिस्ट में जुड़ते ही दस-पंद्रह दिन में ई-इपिक (वोटर आईडी कार्ड) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा बीएलओ को ऑनलाइन प्राप्त होने वाले आवेदनों के निस्तारण के बारे में बताया गया। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह भी थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed