{"_id":"5e5ec3f08ebc3ef3fb65fbeb","slug":"fighting-in-boys-hostle-bareilly-news-bly3982925188","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय के न्यू बावज हास्टल में छात्रों में मारपीट, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय के न्यू बावज हास्टल में छात्रों में मारपीट, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के ब्वॉयज हॉस्टल में सोमवार देर रात छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक छात्र को गंभीर चोटें आईं। उसे बाद में विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों द्वारा पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। यहां उसकी हालत स्थिर बताई गई।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे रुहेलखंड विश्वविद्यालय के न्यूज ब्वॉयज हॉस्टल में छात्रों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक छात्र को गंभीर चोटें आईं। इंजीनियरिंग के छात्रों के इन दोनों गुटों में एक गुट कंप्यूटर साइंस का था जबकि दूसरा इलेक्ट्रानिक का। मारपीट में एक छात्र के हाथ में गंभीर चोट आई। उसके हाथ से लगातार खून बहे जा रहा था। कुछ देर के बाद छात्र बेहोश भी हो गया। मारपीट की सूचना पर विश्वविद्यालय के चीफ प्राक्टर बृजेश त्रिपाठी और सुरक्षा अधिकारी सुधांशु शर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
वहां छात्र को खून से लथपथ देखकर उसे पास के एक अस्पताल लाया गया जहां मंगलवार को उसकी हालत स्थिर बताई गई। हालांकि इस संबंध में विश्वविद्यालय का कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। वहीं, सुरक्षा अधिकारी सुधांशु शर्मा ने यह तो माना कि छात्रों में कहा सुनी हुई लेकिन मारपीट की बात से उन्होंने इनकार कर दिया। जब पूछा गया कि छात्र को चोट कैसे लगी तो बताया कि बातचीत के दौरान उसने खुद ही सीसे पर हाथ मार लिया जिससे वह घायल हो गया।