फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fighting between two sides of the village over cleaning of drain.

Bareilly News: नाले की सफाई को लेकर गांव के दो पक्षों में मारपीट

Sat, 13 Jul 2024 06:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Fighting between two sides of the village over cleaning of drain.
भोजीपुरा। गांव दोहना पीतमराय में बंद नाले को खोले जाने को लेकर विवाद हो गया। जेसीबी लेकर नाला खोदने गए एक युवक व जेसीबी चालक की पिटाई कर दी गई। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

भोजीपुरा इलाके के गांव दोहना पीतमराय में जल निकासी के लिए नाले को कुछ लोगों ने पाटकर बंद कर दिया। पिछले दिनों हुई बारिश से गांव में जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो गई। रेलवे की भूमि में बने नाले को बृहस्पतिवार को रेल प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी लगाकर कब्जामुक्त कराकर नाले की खुदाई करवा दी थी, लेकिन रेल विभाग के अतिरिक्त सरकारी जमीन पर बने पुलिया के पास बंद नाले को शुक्रवार को कुछ ग्रामीण खोलने गए तो गांव के कुछ लोगों ने नाला खोलने का विरोध किया। इसके बाद नाला खुलवाने गए मनवीर सिंह व जेसीबी चालक की पिटाई कर दी। पीड़ित मनवीर सिंह यादव ने भोजीपुरा थाने तहरीर देकर बंद नाले को खुलवाने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

राजस्व टीम की जांच के बाद होगी कार्रवाई
थानाध्यक्ष भोजीपुरा रामरतन सिंह ने बताया कि अभी नाले की खुदाई के काम को रुकवा दिया है। एसडीएम सदर को रिपोर्ट भेजी जाएगी। राजस्व विभाग की टीम जांच में जो निर्णय लेगी, उसी स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मनवीर सिंह यादव, दौलत खा, फरजंद खां, लियाकत खां, राशिद खां, महबूब, रियासत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed