फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fighting and stone pelting between drunkards in Bakarganj

Bareilly News: दो शराबियों के बीच हुई मारपीट, भीड़ ने किया पथराव, खुराफातियों ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Sun, 20 Oct 2024 05:36 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 20 Oct 2024 05:36 AM IST
सार

बरेली के किला क्षेत्र में शनिवार को दो युवकों ने साथ बैठकर शराब पी, जब नशा चढ़ा तो उनमें मारपीट हो गई। दोनों युवक अलग समुदाय से थे। इस घटना के बाद खुराफातियों ने पथराव करके माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। 

विज्ञापन
Fighting and stone pelting between drunkards in Bakarganj
पथराव करती भीड़ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज में दो शराबियों की मारपीट के बाद कुछ खुराफातियों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पीटने वाले की तलाश में एक समुदाय के लोगों की भीड़ दूसरे समुदाय की बस्ती में घुस गई। पथराव किया। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है, दूसरे की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


बाकरगंज वाल्मीकि बस्ती से सटी करबला बस्ती में मुस्लिम समुदाय की घनी आबादी है। वाल्मीकि बस्ती निवासी सौरभ और कर्बला इलाके में रहने वाला शानू शराब के लती हैं। दोनों अक्सर साथ बैठते हैं।
विज्ञापन


श्मशान भूमि रेलवे क्रॉसिंग के पास दुकान से दोनों ने शराब खरीदी। शनिवार दोपहर से दोनों वहीं साथ बैठकर शराब पी रहे थे। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे दोनों में बहस हुई, फिर मारपीट हो गई। विवाद ज्यादा बढ़ा तो सौरभ ने शानू को ज्यादा पीट दिया और भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शानू पक्ष के 50 लोग बस्ती में घुसे
शानू ने शोर मचाकर अपनी बस्ती के लोगों को बुला लिया। खुराफातियों ने सौरभ के घर जाकर उसे पीटने की सलाह दी। तब शानू के साथ उसके पक्ष के करीब 50 पुरुष व महिलाएं सौरभ के घर की ओर दौड़ पड़े।

बस्ती में घुसकर लोगों ने सौरभ के बारे में पूछताछ शुरू की तो सौरभ की बस्ती के लोग उनसे सवाल करने लगे। फिर भीड़ में शामिल कुछ खुराफातियों ने पथराव शुरू कर दिया। रास्ते में मिलने वाले लोगों से मारपीट भी की गई। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस पहुंची तो फरार हुए आरोपी
सूचना के बाद मौके पर पहुंची किला थाना पुलिस को देखते ही खुराफाती फरार हो गए। पुलिस ने शानू समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। सौरभ के समुदाय के लोगों की भीड़ भी थाने पहुंच गई और अकारण मारपीट व पथराव का आरोप लगाकर तहरीर दी।

फिलहाल पुलिस ने बाकरगंज चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार की ओर से शानू व सौरभ को नामजद करते हुए 30 से 40 अज्ञात लोगों की भीड़ पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद किला, सुभाषनगर व प्रेमनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि नशे में दो युवकों में विवाद हुआ था। फिर कुछ खुराफातियों ने पथराव कर दिया। किसी को चोट नहीं लगी है। चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों पर रिपोर्ट कराई है। एक अन्य पक्ष ने भी तहरीर दी है। एक आरोपी हिरासत में है, दूसरे की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed