फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fight over joking murder of farmer in Bareilly

Bareilly News: मजाक में निकाली पुरानी खुन्नस, धारदार हथियार से वार कर किसान को मार डाला

Thu, 26 Dec 2024 11:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 26 Dec 2024 11:59 AM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में मजाक मजाक में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि किसान की पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के पुत्र ने पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Fight over joking murder of farmer in Bareilly
मृतक किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव वंडिया खुर्द में बुधवार शाम मजाक-मजाक में हुए झगड़े में धारदार हथियार से हमला कर किसान की हत्या कर दी गई। किसान के बेटे पिंटू यादव ने पुरानी रंजिश में गांव के ही युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


गांव वंडिया खुर्द निवासी अहलकार (45) शाम सात बजे गांव से सटे अपने खेत पर बेटे विवेक और पिंटू के लिए खाना लेकर जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर मिले लोग उनसे मजाक करने लगे। मजाक-मजाक में ही बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। अहलकार ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


Pilibhit Encounter: होटल से निकलने के बाद 30 घंटे कहां रहे आतंकी? किससे मिले; इन सवालों के जवाब मिलने अभी बाकी
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से धारदार हथियार  लाकर सिर पर वार कर दिया। इससे अहलकार लहूलुहान और अचेत होकर गिर पड़े। सूचना पर पहुंचे परिजन उनको अचेत हालत में ही ले गए। पुलिस ने इलाज के लिए उनको सीएचसी भेज दिया। 

सीएचसी के चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उनको बरेली लेकर आ रहे थे कि रास्ते में ही अहलकार की मौत हो गई। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि माैत की सूचना मिली है। तहरीर के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed