फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fight between two groups over smoking cigarettes outside the gym sparked in Bareilly

Bareilly News: जिम के बाहर सिगरेट पीने पर भड़की चिंगारी, दो गुटों में जमकर मारपीट, छह युवक घायल

Tue, 24 Sep 2024 10:28 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Sep 2024 10:28 AM IST
सार

बरेली के किला क्षेत्र में जिम के बाहर सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद के बाद सोमवार रात दो गुटों के युवक फिर भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के छह युवक घायल हुए हैं।  

विज्ञापन
fight between two groups over smoking cigarettes outside the gym sparked in Bareilly
थाने में बैठे एक पक्ष के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना किला क्षेत्र की रजा कॉलोनी में गली में खड़े होकर सिगरेट पीने पर ऐतराज के बाद दो दिन से सुलग रही चिंगारी सोमवार रात भड़क उठी। जिम में दोनों गुटों के लड़कों में जमकर मारपीट हुई। इसमें छह लोग घायल हो गए, जिनका पुलिस हिरासत में लेकर इलाज कराया जा रहा है। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


थाना किला इलाके की रजा कॉलोनी में हुए विवाद के बाद अस्पताल पहुंचे चंदन नगर निवासी रोहित ने बताया कि उनका भाई रजा कॉलोनी के एक जिम में जाता है। शनिवार को वह जिम से बाहर निकलकर सीएनजी पंप के सामने आकर सिगरेट पीने लगा। तब बिलाल, मुस्तकीम आदि ने उससे मारपीट की थी। आसपड़ोस के लोगों ने मामला शांत करवाकर समझौता करवा दिया। 

विज्ञापन

दोनों पक्षों के लोग हुए घायल 
सोमवार को वे लोग जिम से जैसे ही बाहर निकले, तभी फिर बिलाल, मुस्तकीम आदि ने उनसे मारपीट शुरू कर दी, जिससे रोहित पुत्र राजवीर, आनंद व सागर को चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष के घायल बिलाल, मुस्तकीम और जीशान का कहना है कि जिम से बाहर आते वक्त रोहित, मोहित व सागर समेत उनके साथियों ने हमला किया था। मारपीट में दोनों पक्ष के छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर ले ली है। छह युवकों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed