फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fever outbreak increasing in Revati village

Bareilly News: रेवती गांव में बढ़ रहा बुखार का प्रकोप

Mon, 09 Oct 2023 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 09 Oct 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fever outbreak increasing in Revati village
आंवला। रेवती गांव में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। गांव में 100 से ज्यादा लोग बुखार की चपेट में बताए जा रहे हैं। इनमें से कई डेंगू संदिग्ध हैं। इसके बाद भी न तो एंटी लार्वा का छिड़काव ही किया जा रहा है, न ही जांच की उचित व्यवस्था है।
विज्ञापन

गांव में साफ-सफाई का हाल भी बुरा है। जलनिकासी न होने से नालियों का पानी सड़क पर भर रहा है। इससे मच्छर पनप रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बुखार का प्रकोप करीब 15 दिन पहले शुरू हुआ। शुरूआत में एक-दो लोग बीमार पड़े। अब यह संख्या 100 को पार कर गई है। ज्यादातर मरीज आसपास के निजी चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं। कई लोग बरेली के अस्पतालों में भर्ती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से की जा चुकी है। इसके बाद भी जांच की उचित व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन

रेवती गांव में रविवार शाम टीम भेजी गई थी। लोगों की जांच करके दवाइयां दी जा रही हैं। आज भी गांव में जांच की जाएगी। - डॉ. सुशील कुमार, सीएचसी प्रभारी रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
अगरास में घर-घर बुखार के मरीज
फतेहगंज पश्चिमी। अगरास गांव में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। गांव में 100 से ज्यादा लोग बुखार की चपेट में हैं। डेंगू पीड़ित एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। बावजूद अब तक गांव में स्वास्थ्य शिविर नहीं लगाया गया है।

गांव में साफ-सफाई का हाल भी बुरा है। जगह-जगह जलभराव होने से मच्छर पनप रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई मरीज डेंगू संदिग्ध हैं। बुखार के मरीज तो तकरीबन हर घर में हैं। कई बार सचिव, बीडीओ और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैंप नहीं लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed