{"_id":"66de49a1c075c38f8f085f48","slug":"fever-outbreak-in-more-than-100-villages-six-blocks-sensitive-bareilly-news-c-4-lko1018-477023-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सौ से ज्यादा गांवों में बुखार का प्रकोप, छह ब्लॉक संवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सौ से ज्यादा गांवों में बुखार का प्रकोप, छह ब्लॉक संवेदनशील
विज्ञापन
बरेली। संचारी रोग नियंत्रण की कवायद के बावजूद बुखार के मरीजों की तादाद बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार छह ब्लॉक संवेदनशील हैं। सौ से ज्यादा गांवों में कई लोग बुखार की चपेट में हैं। सीएमओ ने मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला मलेरिया विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मीरगंज, शेरगढ़, फतेहगंज पश्चिमी, मझगवां, आलमपुर जाफराबाद, बिथरी चैनपुर ब्लॉक संवेदनशील हैं। यहां जांच में मलेरिया के मरीज भी मिल रहे हैं।
जिन गांवों में बुखार के ज्यादा मरीज हैं, उनकी सूची तैयार कर जांच और इलाज की कवायद हो रही है। डीएमओ सत्येंद्र के मुताबिक मौसम में बदलाव की वजह से वायरल बुखार के मरीजों की तादाद बढ़ रही है। टीमें लगातार सर्वे कर रही हैं। जिले में अब तक मलेरिया के 1,428 और डेंगू के 29 मरीज मिल चुके हैं। फेल्सीपेरम के 23 मरीज हैं।
विज्ञापन
बीते सप्ताह तैयार की गई रिपोर्ट के मुताबिक सौ में से 36 गांव ऐसे हैं, जहां 15 से ज्यादा बुखार पीड़ित मिले हैं। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, वेलनेस सेंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से उनका इलाज चल रहा है। बताया कि अब तक कई मरीज ठीक भी हो चुके हैं। अमर उजाला ब्यूरोी