फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   festival special trains timetable released for Rakshabandhan 2024

Special Trains: रक्षाबंधन पर चलाई जाएंगी छह त्योहार स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी की समय सारणी

Mon, 12 Aug 2024 07:29 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Aug 2024 07:29 AM IST
सार

रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे छह त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। ये ट्रेनें बरेली होकर गुजरेंगी। समय सारिणी जारी होने के बाद टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
festival special trains timetable released for Rakshabandhan 2024
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बरेली होते हुए छह त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारणी जारी की है। दिल्ली-वाराणसी, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी, वाराणसी-चंडीगढ़ के बीच इन ट्रेनों का संचालन 11 से 27 अगस्त तक अलग-अलग तारीखों में किया जाएगा। समय सारणी जारी किए जाने के साथ ट्रेनों में टिकट बुकिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन


त्योहार विशेष ट्रेनों में 04080 दिल्ली-वाराणसी त्योहार विशेष ट्रेन 14 और 18 अगस्त को रात 9:10 बजे चलने के बाद गाजियाबाद, मुरादाबाद होते हुए रात 2:25 बजे बरेली आएगी। यहां से लखनऊ, मां बेलहा देवी प्रतापगढ़ होते हुए अगले दिन दोपहर 2:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 04079 वाराणसी-दिल्ली त्योहार विशेष ट्रेन 15 और 19 अगस्त को शाम 7:45 बजे वाराणसी से चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:30 बजे बरेली आएगी और दोपहर 1:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से भी चलेगी स्पेशल ट्रेन 
इसके अलावा 04624 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी त्योहार विशेष ट्रेन 11, 18 व 25 अगस्त को रात 11:45 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से चलने के बाद उधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट, जालंधर, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद होते हुए अगले दिन दोपहर 2:44 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद लखनऊ, राय बरेली, मां बेलहा देवी धाम प्रतापगढ़ होते हुए रात 11:55 बले वाराणसी पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में 04623 वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा त्योहार विशेष ट्रेन 13, 20 व 27 अगस्त को सुबह तड़के 5:30 बजे वाराणसी से चलने के बाद दोपहर 3:40 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद अगले दिन सुबह 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।

वाराणसी-चंडीगढ़ स्पेशल का ये रहेगा समय 
04211 वाराणसी-चंडीगढ़ त्योहार विशेष ट्रेन 17 अगस्त को दोपहर 2:40 बजे वाराणसी से चलने के बाद मां बेलहा देवी धाम प्रतापगढ़, राय बरेली, लखनऊ होते हुए रात 12:02 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर, अंबाला होते हुए अगले दिन सुबह 7:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में 04212 चंडीगढ़-वाराणसी त्योहार विशेष ट्रेन 18 अगस्त को सुबह 9:30 बजे चंडीगढ़ से चलने के बाद दोपहर बाद 4:22 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद रात 1:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed