फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Female constable alleges sexual harassment and beating, then settles case

Bareilly News: महिला सिपाही ने यौन शोषण और पिटाई का आरोप लगाया, फिर किया समझौता

Wed, 10 Jun 2026 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 10 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Female constable alleges sexual harassment and beating, then settles case
आंवला (बरेली)। थाने में तैनात एक महिला सिपाही ने दूसरे समुदाय के झोलाछाप पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और जमकर पिटाई करने का आरोप लगाकर शिकायत कर दी। इसे लेकर दिन भर चली पंचायत के बाद मंगलवार शाम दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। महिला सिपाही अवकाश लेकर चली गई है। मामले में कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

बताते हैं कि महिला आरक्षी डेढ़ साल से थाने में तैनात है। वह थाने के पास ही किराये के मकान में रहती है। करीब सात महीने पहले वह बीमार होने पर मोहल्ले के ही एक युवक के पास गई थी, जो देशी दवाओं से उपचार का दावा करता है। दोनों में जान-पहचान बढ़ी और प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
विज्ञापन

दोनों के बीच अंतरंग संबंध भी बन गए। महिला आरक्षी पहले शादीशुदा थी। उसकी चार साल की बेटी भी है। पति से मतभेद के कारण कुछ समय पहले ही उसका तलाक हुआ था। वह बेटी के साथ रह रही है। बताते हैं कि तलाक के बाद वह प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी जिसके लिए वह तैयार नहीं था। सोमवार रात दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

पुलिस पहुंची तो भागा झोलाछाप

पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी झोलाछाप मौके से भाग गया। पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश भी दी। महिला आरक्षी ने थाने में तहरीर देने के साथ ही उसे एक्स पर भी साझा किया, हालांकि बाद में हटा लिया गया। तहरीर में उसने झोलाछाप पर कई बार यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया। कहा कि शादी की बात करने पर आरोपी उसे पीटता और रकम ऐंठता था।


--

समझौते के बाद बंद किया फोन
मंगलवार देर शाम दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। मोहल्लेवासियों के अनुसार समझौते के बाद दोनों एक बाइक पर सवार होकर कहीं चले गए। इस घटना के संबंध में इंस्पेक्टर व अन्य अधिकारी जानकारी देने से बच रहे हैं। हालांकि शिकायत व समझौते के पत्र और कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed