{"_id":"61c61a4db28ee4645d3f43d3","slug":"fear-of-third-wave-of-corona-people-are-still-negligent-bareilly-news-bly47034395","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीष मिश्र समेत 13 आरोपियों की न्यायिक हिरासत तीन जनवरी तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीष मिश्र समेत 13 आरोपियों की न्यायिक हिरासत तीन जनवरी तक बढ़ी
विज्ञापन
आशीष मिश्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीत अवकाश के चलते विवेचक ने 14 दिनों के लिए अग्रिम रिमांड मांगी
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा समेत सभी 13 आरोपियों की न्यायिक हिरासत तीन जनवरी तक के लिए बढ़ा दी गई है।
मामले के विवेचक विद्या राम दिवाकर की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की अर्जी पर सुनवाई करते हुए सीजेएम चिंताराम ने सभी 13 आरोपियों की हिरासत अवधि तीन जनवरी तक बढ़ा दी है। सभी आरोपियों की पेशी वीडियो कांफ्रें सिंग के जरिए हुई। तीन अक्तूबर को तिकुनिया में हुई चार किसानों और एक पत्रकार की मौत के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र समेत 13 आरोपी जिला कारागार में बंद हैं। सभी आरोपी 24 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में थे।
हालांकि विवेचक विद्या राम दिवाकर का सेवाकाल 31 दिसंबर तक है, लेकिन अदालतें शुक्रवार से शीतकालीन अवकाश पर बंद हो रही हैं। इसी के चलते विवेचक ने अग्रिम 14 दिनों के लिए रिमांड मांगा था, जिसे मंजूरी देते हुए अदालत ने तीन जनवरी तक की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। यहां बता दें कि तीन जनवरी को घटना के तीन महीने पूरे हो रहे हैं। जांच टीम भी जल्दी चार्जशीट दाखिल करेगी। बताते हैं कि यह अंतिम रिमांड थी। अब मामले में जो कुछ होगा वह तीन जनवरी को होगा।